*औंधी थाना क्षेत्र के कोहकाटोला में सर्चिंग के दौरान नक्सली छोड़ भागे हथियार, अन्य सामग्री भी की गई प्राप्त*
*जिला मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस की नक्सली कैंप में धमक, नक्सली हथियार व सामान छोड़कर मौके से भागे।*
*कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन, नक्सलियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज*
मोहला
जिला पुलिस मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी द्वारा जिले को नक्सल मुक्त बनाने हेतु लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमावार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 15.03.2026 को थाना औंधी क्षेत्र अंतर्गत कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना प्राप्त हुई कि 4-5 नक्सली हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार थाना स्टाफ, सीएएफ, डीआरजी बल एवं कांकेर पुलिस की तरफ से डीआरजी के बल को रवाना किया गया।
जिला पुलिस बल, सीएएफ और डीआरजी बल की पार्टी के द्वारा सर्चिंग के दौरान कोहकाटोला जंगल में संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। इसी दौरान पुलिस टीम को देखकर नक्सली घने जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया, किंतु जंगल एवं पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण नक्सली जंगल का आड़ लेते हुए मौके से भाग गए।
पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग के दौरान मौके से 01 नग इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802)नवनिर्मित मैगजीन जिसमें 15 नग जिंदा कारतूस, पावर बैंक, दवाईयां, बैग, खाद्य सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद कर जब्त की गई।
बरामद किए गए इंसास राइफल के संबंध में आत्म समर्पित नक्सलियों से पता चला कि उक्त राइफल को महिला नक्सली कमांडर हिड़मे मरकाम के द्वारा रखा जाता था। बरामद राइफल (बॉडी नंबर 16799802) को नक्सलियों द्वारा सन् 2010 में कांकेर जिला थाना दुर्गकोंडल के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भुस्की से लूट लिया गया था l
उक्त नक्सलियों में राजे, मंगेश, हिडमे एवं अन्य के विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 10, 13, 18, 20, 38(1)(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गयी।पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा फरार नक्सलियों की तलाश जारी है।

*पुलिस अधीक्षक एप सिंह ने की अपील*
जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी मैं जो भी नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहता है वह किसी भी माध्यम से पुलिस तक पहुंचाने का प्रयास करे। मध्य कई प्रकार से हो सकते हैं स्थानीय ग्रामीण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गण, पत्रकार, एवं अन्य माध्यम पुलिस विभाग तक पहुंचने का प्रयास करें संपूर्ण सुरक्षा जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लिए जाने कि बात कही गई है। और शासन प्रशासन द्वारा दिए जाने वाले पुनर्वास नीति में संपूर्ण सहायता की बात कही गई है।