*बघेल परिवहन सुविधा केंद्र मोहला द्वारा रक्तदान एवं लाइसेंस निर्माण शिविर का सफलतापूर्वक किया गया आयोजन*
मोहला
बघेल परिवहन सुविधा केंद्र द्वारा एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस निर्माण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय मोहला स्थित अटल व्यावसायिक परिसर में किया गया था। जिसमें यातायात पुलिस विभाग की भी सहभागिता नजर आई, गौरतलाब है कि जिला मुख्यालय में विशेष शिविर के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था ,

आयोजन करता लोकेश्वर बघेल से चर्चा करने पर यह पता चला कि यह विशेष आयोजन 30 मार्च को आयोजित करने का कोई विशेष कारण नहीं था क्षेत्र वासियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बालाजी ब्लड बैंक के द्वारा रक्तदान शिविर का लाभ क्षेत्र वासियों को दिया गया है। रक्तदान करने वाले सभी रक्त वीरों को यातायात सुरक्षा अभियान के तहत सुरक्षित वाहन चलाने व यात्रा हेतु हेलमेट निशुल्क रूप से प्रदान किया गया है साथ ही साथ कार्यक्रम में कुल लगभग 35 लोगों के द्वारा लर्निंग लाइसेंस निर्माण करवाया गया है वही 29 लोगों के द्वारा रक्तदान किया गया है 29 रक्तदान करने वाले रक्त वीरों को हेलमेट दिया गया है।

कार्यक्रम में यातायात विभाग का विशेष सहयोग रहा जिसके तहत यातायात प्रभारी शेषनारायण देवांगन एवं उनकी टीम के द्वारा विभिन्न रक्त वीरों को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट देते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। कार्यक्रम के समापन के रूप में बघेल परिवहन सुविधा केंद्र के लोकेश्वर बघेल एवं बालाजी ब्लड बैंक की ओर से यातायात प्रभारी एवं समस्त यातायात विभाग जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है।