*उल्लास नवभारत राष्ट्रव्यापी साक्षर महा अभियान के तहत 27 सितंबर को होगी मुख्य परीक्षा*

*उल्लास नवभारत राष्ट्रव्यापी साक्षर महा अभियान के तहत 27 सितंबर को होगी मुख्य परीक्षा*

मोहला//24सितम्बर2026//

जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी  में उल्लास राष्ट्रव्यापी परीक्षा महा अभियान _27 सितंबर 2026_ को आयोजित किया जाएगा।* राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम योजना का शुभारंभ भारत सरकार द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य ऐसे असाक्षर व्यक्तियों को शिक्षा से जोड़ना है जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है और जो किसी कारणवश शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। ऐसे लोगों को ग्राम पंचायत / वार्ड स्तर पर प्रतिदिन कक्षाएं संचालित कर 200 घंटे तक बुनियादी साक्षरता तथा अंक ज्ञान दिया गया। अब इन शिक्षार्थियों की परीक्षा आगामी 27 सितंबर 2026_ को राष्ट्रव्यापी परीक्षा महा अभियान के रूप में की जानी है।

इसी संबंध में भारत सरकार की इस योजना के सफल संचालन हेतु कलेक्टर तनुजा सलाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  उज्ज्वल पोरवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी पी.एल. साहू के मार्गदर्शन में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (छ.ग.) में लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस लक्ष्य की पूर्ति हेतु *जिला नोडल प्रभारी डॉ. चैताली मैथ्यू* के मार्गदर्शन में समस्त विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में सभी को पूर्ण साक्षर बनाने एवं जिले को प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति हेतु निष्ठा से कार्य किया जा रहा है।

ग्रामीणों और स्वयंसेवी शिक्षकों के सहयोग से शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।* जिले के ऐसे स्थानीय निवासी जिनकी उम्र 15 वर्ष से अधिक है और जो अभी तक शिक्षा से वंचित रहे हैं, उनसे घर-घर संपर्क कर अपील की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी शिक्षार्थियों का *पीले चावल से स्वागत (अक्षत तिलक) कर* उन्हें सम्मान के साथ परीक्षा केंद्र तक लाया जाएगा।

सभी शिक्षार्थियों, स्वयंसेवी शिक्षकों और ग्रामीणों द्वारा *शपथ ली गई कि हम अपने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को तथा पूरे छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाएंगे।

ऐसे सभी असाक्षर शिक्षार्थियों को आगामी 27 सितंबर 2026 दिन रविवार_ को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होने वाले राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता महा परीक्षा अभियान (FLNAT) में शामिल होकर अपने आप को एवं अपने पंचायत को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए घर-घर जाकर परीक्षा में शामिल होने हेतु अपील किया गया।