*17 sep विकास के पैसे से जलेगा दीप, विधायक मंडावी ने प्रेस वार्ता कर सेवा संकल्प को बताया विकास पर बोझ**
*मोदी के जन्मदिन पर एक लाख 20 हजार दीये जलाने का आदेश, विधायक ने पूछा—गांवों के विकास का राशि कहां जाएगा?*
मोहला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प पखवाड़े के रूप में मनाए जाने को लेकर विधायक इन्द्र शाह मांडवी ने भाजपा सरकार और संगठन पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार पंचायतों को अतिरिक्त कर्ज के बीच प्रत्येक घर में एक दीप जलाने की तैयारी की जा रही है और जिले में करीब 1 लाख 20 हजार दीये जलाने के लिए पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं। जिसमें विशेष रूप से जनपद पंचायत सीईओ के द्वारा विभिन्न सचिवों की बैठक लेकर निर्देशित किया गया है।
विधायक मंडावी के मुताबिक यदि प्रत्येक दीपक में 20 मिलीलीटर तेल की खपत मानी जाए तो करीब 2,400 लीटर तेल की आवश्यकता होगी। लगभग 1.20 लाख दीयों की लागत करीब 2.40 लाख रुपये और तेल की अनुमानित लागत करीब 3.84 लाख रुपये बैठती है। विधायक ने सवाल उठाया कि जिस राशि और संसाधन का उपयोग गांवों की सड़क, नाली, स्कूल, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास में होना चाहिए, उसे व्यक्तिविशेष के महिमामंडन में खर्च करना कहां तक उचित है?
*जनता को दीया नहीं, सड़क और स्कूल चाहिए विधायक: मंडावी*
विधायक मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार को जमीनी हकीकत देखनी चाहिए। “जहां सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं, स्कूल भवन जर्जर हैं, शिक्षक नहीं हैं और बच्चे मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पढ़ने मजबूर हैं, वहां सरकार को दीये जलाने से पहले जनता के घरों और गांवों की समस्याओं में रोशनी करनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि जिले की जनता को प्रचार और दिखावे की राजनीति नहीं, बल्कि बेहतर सड़क, सुरक्षित स्कूल भवन, पर्याप्त शिक्षक और मूलभूत सुविधाएं चाहिए। सरकार को प्राथमिकताएं तय कर जनहित में सरकारी राशि के पारदर्शी और जवाबदेह उपयोग पर ध्यान देना चाहिए।
विधायक मंडावी ने प्रेसवार्ता के दौरान जिले में निर्माणाधीन सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर भी विस्तृत चर्चा की है। जिसमें बताया कि निर्माणाधीन सड़क की लगातार देरी को प्रशासन की नाकामयाबी बताया है। साथ ही साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी कड़े तंज कस्ते हुए डीएफ जैसे फंड की धनराशि का सदुपयोग नहीं होने की भी बात को स्पष्ट किया कि है।