*जिला पंचायत अध्यक्ष रही मोहला ब्लॉक के दौरे पर ,गांव चलो बस्ती चलो योजना की की गई शुरुआत*

*जिला पंचायत अध्यक्ष रही मोहला ब्लॉक के दौरे पर ,गांव चलो बस्ती चलो योजना की की गई शुरुआत*

*गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह जन-जन तक पहुँचा रहीं सरकार की योजनाएं,*

*गोटाटोला मंडल के आलकनहार व चापाटोला में सघन जनसंपर्क अभियान आयोजित* 

मोहला 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे गांव चलो, बस्ती चलो सघन जनसंपर्क अभियान के तहत गोटाटोला मंडल के ग्राम आलकनहार एवं चापाटोला में प्रभावी जनसंपर्क एवं बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में नम्रता सिंह ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, राशन वितरण योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को सरल भाषा में दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र हितग्राही इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाए।

नम्रता सिंह ने गांव के लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनके अनुभव भी सुने और योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक सुझाव अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे स्वयं इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने आसपास के पात्र लोगों को भी इनसे जोड़ने में सहयोग करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति वंचित न रह जाए।

इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया तथा हितग्राहियों से मिलकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अनेक युवाओं ने भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनका नम्रता सिंह एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वागत करते हुए उन्हें संगठन के साथ जुड़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य लखन कलामे, मंडल अध्यक्ष कमल तापड़िया, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री वीरनारायण उईके, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र भूआर्य सहित बूथ अध्यक्ष, बूथ स्तर की टीम एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।