*औंधी तहसील क्षेत्र में मनाया गया संविधान दिवस, स्कूली छात्र रहें उपस्थिति*

*औंधी तहसील क्षेत्र में मनाया गया संविधान दिवस, स्कूली छात्र रहें उपस्थिति*

औंधी //26 नवंबर 2026//

भारतीय संविधान के गौरव, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवेधानिक आदर्शों के प्रति सम्मान प्रगट करने के उद्देश्य से औंधी में 77 वां संविधान दिवस बडे़ ही उत्साह पूर्वक मनाया गया । डॉ भीमराव आम्बेडकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औंधी के बच्चे, पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे, शीशु मंदिर के बच्चे,

मदर‌लैंड इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चे, व प्रज्ञा हाई स्कूल के बच्चे स्कूल परिसर से रैली निकाल कर बस स्टैंड आम्बेडकर चौक पर पहुंचे पश्चात् विश्व रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर संविधान के तैल चित्र पर क्षेत्रीय बौद्ध समाज के अध्यक्ष धनराज बाम्बोडे व औंधी थाना प्रभारी के द्वारा पुष्प अर्पित कर पुजा अरचना के पश्चात् समता सैनिक दल के द्वारा पुजा अरचना की गई।

तत्पश्चात शा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक( शिक्षक) राहुल देव रामटेके, सीया राम नरोटे व सुभाष बघेल सर के द्वारा डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुजा अर्चना पश्चात् माल्यार्पण किया गया।

उसके बाद सामुहिक रुप से संविधान के प्रस्तावना का वाचन‌ किया गया पश्चात् उपस्थित अतिथियों के द्वारा संविधान निहित न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व के मुल मंत्र को दोहराते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक नागरिक की भुमिका और जिम्मेदारी पर दो शब्द विचार व्यक्त किए व प्रकाश डाला गया इस कार्य क्रम में बौद्ध अनुयाई सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहें |