चंदा हथिनी सहित 24 हाथियों का दल जिले के जंगल में विचरण कर रहा है हाथियों के चिंघाड़ से सो नहीं पाते लोग जानें पूरी खबर में

चंदा हथिनी सहित 24 हाथियों का दल जिले के जंगल में विचरण कर रहा है हाथियों के चिंघाड़ से सो नहीं पाते लोग जानें पूरी खबर में
चंदा हथिनी सहित 24 हाथियों का दल जिले के जंगल में विचरण कर रहा है हाथियों के चिंघाड़ से सो नहीं पाते लोग जानें पूरी खबर में

चंदा हथिनी सहित 24 हाथियों का दल जिले के जंगल में विचरण कर रहा है हाथियों के चिंघाड़ से सो नहीं पाते लोग जानें पूरी खबर में 

बालोद-, चंदा हथिनी सहित 24 हाथियों का दल जिले के जंगल में विचरण कर रहा है। जंगल से लगे ग्राम में घुस कर उत्पात मचा रहे हैं। बुधवार की रात दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के मर्रामखेड़ा गांव में हाथियों ने घुसकर तीन घर को तोड़ दिया। एक घर में घुसकर 10 बोरा धान को खा लिया। गन्ने की फसल को कुचल दिया। हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। रतजगा कर रहे हैं। वन विभाग ने आसपास के गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को कच्चे मकानों को छोड़ पक्के मकानों में शिफ्ट कराया गया है। जंगल से लगे घरों को भी खाली कर लोगों को पक्के मकानों में शरण दी है। वहीं प्रभावित ग्रामीणों ने तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की है। 

हाथियों के चिंघाड़ से सो नहीं पाते लोग 

ग्रामीण तिलूराम ने बताया कि हाथियों का दल जंगल से गांव की ओर आता है तो उनकी चिंघाड़ से ग्रामीण रात में सो नहीं पाते हैं और बच्चे रोने लगते हैं। गांव की गलियों से हाथियों का दल गुजरता है तो घर तक चलने की आवाज आती है। कच्चे मकान में रहने वालों को पक्के मकानों की छत पर आश्रय दिया गया है। कुछ ग्रामीण छत पर ही भोजन बनाते हैं। बारिश के दिनों में भी हाथियों के उत्पात से लोग परेशान हैं। गांव के तुलाराम के घर रात में हाथियों के दल ने आमद दी। गांव में हाथी घुसने की आशंका वन विभाग ने पहले से ही जताई थी। तुला राम के घर को हाथियों ने तोड़ दिया। 10 बोरा धान खा लिया। दो अन्य ग्रामीणों का घर भी तोड़ दिया।जंगल में अकेले नहीं जाएं रेंजर आरके नंदुलकर ने बताया कि गांव में जिन लोगों का जंगल से लगे कच्चे मकान हैं। उन्हें तत्काल घर खाली कर पक्के मकान में रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को भी निर्देशित किया है कि देर शाम तक खेतों में न रहें। हाथियों का दल शाम को ही गांव व रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। 

वन विभाग का दल कर रहा निगरानी 

रिहायशी इलाकों में हाथियों का दल आने से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं वन विभाग भी चिंतित हैं। लोगों को निर्देशित किया है कि लोग अपने घरों की बिजली जलाकर रखें। अंधेरा न रखें। वन विभाग भी अलाव जलाकर गांवों की सुरक्षा कर रहा है। 

वन अधिकारियों ने किया निरीक्षण 

घटना की जानकारी के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। वहीं प्रभावित लोगों को उचित मुआवाज दिलाने की बात कहीl

समाचार व विज्ञापन सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

 मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus