विधानसभा आम निर्वाचन 2023 बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जाए,   कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ली मतदान के पूर्व रिटर्निंग अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जाए,    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ली मतदान के पूर्व रिटर्निंग अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक
विधानसभा आम निर्वाचन 2023 बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जाए,    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ली मतदान के पूर्व रिटर्निंग अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

 

 विधानसभा आम निर्वाचन 2023 बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन का कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराई जाए,

  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ली मतदान के पूर्व रिटर्निंग अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों की समीक्षा बैठक

 

   

   बालोद, :- 14 नवम्बर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बालोद जिले में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

   कलेक्टर शर्मा आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में मतदान तिथि 17 नवंबर के पूर्व जिले के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी तथा निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्वाचन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

   बैठक में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर शशांक पाण्डेय सहित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग तथा सेक्टर अधिकारियों के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

   बैठक में कलेक्टर शर्मा ने सेक्टर अधिकारियों से बारी-बारी से सभी मतदान केन्द्रों का विजिट, मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के ठहरने की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ, मतदान केन्द्रों में रैम्प निर्माण, पेयजल आदि की उपलब्धता, भोजन व्यवस्था तथा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

   उन्होंने कहा कि मतदान दलों को मतदान केन्द्रों में पहुॅचने के बाद किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

  उन्होंने जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर इसके लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

  इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मतदान दलों के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके लिए उन्होंने सभी मतदान दलों को अनिवार्य रूप से दवाईयों का किट उपलब्ध कराने को कहा।

  इसके अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में एंटी वेनम एवं अन्य जरूरी दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु प्लान भी बनाने के निर्देश दिए।

  कलेक्टर शर्मा ने कहा कि मतदान तिथि 17 नवम्बर को डाॅक्टरों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अवकाश पर नहीं रहेंगे।

  उन्होंने कहा कि मतदान के कार्य में लगे किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की तकलीफ होने पर उनके पास तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

  कलेक्टर शर्मा ने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान के दौरान ईव्हीएम खराब होने पर इसकी सूचना तत्काल रिटर्निंग आफिसर को देने तथा तत्काल संबंधित मतदान केन्द्र में पहुंचकर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के तैयारियों की भी जानकारी ली।

  उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को 16 नवम्बर को सुबह मतदान दलों के साथ ही निर्धारित स्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए।

 बैठक में कलेक्टर ने जिले के 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेब कास्टिंग की सुविधा सुनिश्चित करने की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस 17 नवम्बर को निर्धारित मतदान केन्द्रों में निर्बाध रूप से वेबकास्टिंग का प्रक्रिया जारी रखा जाएगा।

  किसी भी प्रकार से वेबकास्टिंग का कार्य बाधित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मतदान दल में शामिल सभी अधिकारी, कर्मचारियों को 16 नवम्बर को सुबह 06 बजे मतदान सामग्री की प्राप्ति हेतु लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुॅचना अनिवार्य है। 

  कलेक्टर शर्मा ने खाद्य अधिकारी को 16 नवम्बर को सुबह एवं 17 नवम्बर को शाम 05 बजे से लेकर रात्रि 12 बजे तक मतदान सामग्री प्राप्त करने एवं जमा करने के लिए लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में आने वाले अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जलपान एवं भोजन इत्यादि की उत्तम व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

  उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी से मतदान दलों के लिए वाहन व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

  बैठक में उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को माॅकपोल आदि प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी।

  कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि हर स्थिति में मतदान का कार्य सुबह 08 बजे अनिवार्य रूप से प्रारंभ हो जाना चाहिए।

   कलेक्टर  शर्मा ने कहा कि निर्वाचन का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की  गुजाईश बिल्कुल भी नही होती है।

  उन्होंने मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारियों को विशेष सावधानी के साथ निर्वाचन के कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने को कहा।

  इस दौरान पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र यादव ने कानून व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में किसी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 94791-91160 में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम चैबिस घण्टा क्रियाशील रहेगा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :-94255 72406