सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने पर भी कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का फोकस रहा

सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने पर भी कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का फोकस रहा
सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने पर भी कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का फोकस रहा

सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने पर भी कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का फोकस रहा

 बालोद- प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के निर्णय अनुसार हर ज़िला मुख्यालय क्षेत्र में एक सी (छत्तीसगढ़) मार्ट बनाया जाना है। इसके जरिए स्थानीय उत्पादक, बुनकर, शिल्पियों, कुम्हारों, महिला समूहों द्वारा बनाई जा रही सामग्रियों को एक छत के नीचे बेचने के लिए बाजार उपलब्ध हो पाएगा। मंगलवार को कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का तबादला कबीरधाम में हो गया हैं।जिसके बाद भी कलेक्टर जन्मजेय मोहबे ने मंगलवार की शाम 7 बजे पुराने कलेक्टोरेट में सी मार्ट का निरक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बता दे कि कलेक्टर जन्मजेय मोहबे के कुशल मार्गदर्शन में धमतरी शहर में भी प्रदेश सरकार की इस महती योजना को मूर्त रूप देने तैयारी जोरों से जारी है। फिलहाल यह अस्थाई रूप से जयस्तंभ चौक स्थित पुराने कलेक्टोरेट भवन में निर्माणाधीन है।

 कलेक्टर के तबादले के बाद भी सी मार्ट का किया निरक्षण

 बता दे कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का आज दोपहर में तबादला होने के बाद भी अपने कार्यो का निर्वहन करते हुए शाम 7 बजे यहां चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लेने औचक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए जिससे कि स्थानीय हुनरों को एक ऐसे मंच की सुविधा दी जा सके, जहां से वे अपने तैयार उत्पाद को आसानी से बेच सकें। सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) को प्रोफेशनल तरीके से संचालित करने पर भी कलेक्टर जन्मजेय मोहबे का फोकस रहा जिससे क्षेत्र और अंचल के हुनर को बढ़ावा मिले।

उनके उत्पाद की बढ़िया पैकिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर भी कलेक्टर ने जोर दिया है। इससे निश्चय ही स्थानीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी । यहां प्रयास रहेगा कि ग्रामीण स्तर पर स्थानीय महिला समूह, बुनकर, शिल्पकार, कुम्हार सहित अन्य उपभोक्ता सामग्री भी लोगों को मुहैया कराई जाए। कलेक्टर ने आज निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसके संचालन के लिए भी आगे गंभीरता से काम करने पर बल दिया है। इस मौके पर अधिकारी कर्मचारी व नगर पालिका अध्यक्ष् विकास चोपड़ा ,पार्षद योगराज भारती,सुनील मालेकर कलेक्टर के साथ मौजूद रहे।

 समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

cgnewsples24@gimel com

संपर्क

मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus