जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यों के लोकार्पण पर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए।

बालोद// जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यों के लोकार्पण पर पहुंचे शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। उन्होंने विरोध प्रदर्शन शासकीय आदर्श भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को पूर्व की तरह संचालित करने की मांग को लेकर किया। इसके बाद एसडीएम प्रेमलता चंदेल ने उनके प्रतिनिधिमंडल की अर्जुंदा से 12 किमी दूर गुंडरदेही विश्राम गृह में शिक्षा मंत्री से मुलाकात करवाई। 

​​​​​भारती विद्यालय 1952 से संचालित 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल विश्वास जीतू गुप्ता, अनिल सोनी, पंकज चौधरी, रोमन सोनकर, देवेंद्र साहू, कौशल गजेंद्र ने शिक्षा मंत्री को बताया कि भारती विद्यालय 1952 से संचालित है। नगर सहित आसपास के 50 से अधिक गांव के विद्यार्थी यहां से जुड़े हैं। अब यहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित किया जा रहा है। भारती विद्यालय के शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया गया। विरोध के बाद फिर से हिंदी मीडियम स्कूल यहीं लगना शुरू हुआ है, लेकिन भवन में काम चलने के कारण बच्चों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही है और भटक रहे हैं। वहीं स्वामी आत्मानंद स्कूल को कन्या शाला में लगाया जा रहा है। इसलिए भारती विद्यालय पहले की तरह संचालित किया जाए। सभी शिक्षकों की पदस्थापना भी पुन: की जाए। 

बच्चों ने भी बताई अपनी पीड़ा 

भारती हिंदी मीडियम विद्यालय के छात्रों का आक्रोश भी दिखाई दिया। बच्चों ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एसडीएम प्रेमलता चंदेल को अपनी कक्षा में बैठने को लेकर हो रही परेशानी बताई। बैठने की जगह नहीं होने से पढ़ाई बाधित होती है। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

 मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus