पारागांव के मुख्य चौक-चौराहों में फैली गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान जानिए खबर में

पारागांव के मुख्य चौक-चौराहों में फैली गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान  जानिए खबर में
पारागांव के मुख्य चौक-चौराहों में फैली गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान  जानिए खबर में

पारागांव के मुख्य चौक-चौराहों में फैली गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान जानिए खबर में 

बालोद//जिला मुख्यालय से महज 6 किमी दूर ग्राम पंचायत उमरादाह के आश्रित ग्राम पारागांव के मुख्य चौक-चौराहों में फैली गंदगी व दुर्गंध से लोग परेशान हैं। पास ही में आंगनबाड़ी भी संचालित है। ऐसा निस्तारी नाली और सीमेंटीकरण नहीं होने की वजह से है। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पदाधिकारियों को समस्या बताई। स्वच्छता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, फिर भी सफाई नहीं हो रही है। मुख्य कला मंच चौक में भी सफाई नहीं है। ग्रामीण झुमुकलाल साहू, किशुन राम साहू, सरस्वती बाई ने बताया कि मुख्य चौक पर गौठान भी है। उसे यहां से हटाने ग्राम स्तर बैठक हुई। ग्राम सभा में भी मांग उठी, लेकिन गौठान नहीं हटाया जा रहा है। गौठान में गंदगी फैले रहने से छोटे-छोटे बच्चों को खतरनाक बीमारी का भय बना रहता है। 

गौठान में भरी पड़ी है गंदगी 

जमुना बाई पटेल ने कहा कि गौठान में गंदगी भरी पड़ी है। वहां से दुर्गंध उठ रही है। मच्छर पनपने लगे हैं। पंचायत में हर वर्ष साफ-सफाई को लेकर टैक्स पटाते हैं। इसके बाद भी त्योहार के समय एक दो बार ही साफ -सफाई की जाती है।सीमेंटीकरण नहीं होने से दलदल बीरबल रावटे ने बताया कि मुख्य चौक में सीमेंटीकरण नहीं होने के कारण दलदल है। इस कारण लोग अपने घर से बाहर निकलना पसंद नहीं करते। घर से बाहर निकल भी गए तो उस मोहल्ले में वापस जाना पसंद नहीं करते। 

गौठान को हटाना जरूरी 

गजानंद रात्रे ने बताया कि गौठान को नहीं हटाया गया तो आसपास के लोगों को खतरनाक बीमारी हो जाएगी। वहां फैली गंदगी में मच्छर, मक्खी, कीड़े, मकोड़े आदि पनप रहे हैं। ग्रामीण आए दिन परेशान रहते हैं। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

 मो:

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus