*ओबीसी महासभा की वर्चुअल मीटिंग में धरना रैली एवं ज्ञापन की बनी रणनीति*

*ओबीसी महासभा की वर्चुअल मीटिंग में धरना रैली एवं ज्ञापन की बनी रणनीति*
*ओबीसी महासभा की वर्चुअल मीटिंग में धरना रैली एवं ज्ञापन की बनी रणनीति*

*ओबीसी महासभा की वर्चुअल मीटिंग में धरना रैली एवं ज्ञापन की बनी रणनीति*

ओबीसी महासभा द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में मुख्यतः 6 बिंदुओं पर बृहद चर्चा उपरांत आक्रामक अंदाज में रणनीति बनी है ,जिस पर शामिल हुए सभी प्रदेश, संभाग ,जिला के पदाधिकारी ने गर्मजोशी से सहमति व्यक्त किए हैं ।बैठक में जिलेवार संगठन विस्तार करने के लिए मोहल्ला, ग्राम ,विकासखंड ,जिला स्तर पर बैठकों के माध्यम से ओबीसी समाज के आम जनता को जन जागरूक करने हेतु अभियान चलाने एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किए जाने पर भी ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। संगठन की मजबूती हेतु वित्तीय प्रबंधन पर भी जोर दिया गया मुंगेली जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष जायसवाल ने 2100 रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की एवं भुनेश्वर राठौर जांजगीर-चांपा जिला ने ₹5000 की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की है ।इसके पूर्व की बैठक में प्रदेश महासचिव ओबीसी युगल किशोर ने ₹5000 सहयोग राशि देने की घोषणा की है । प्रदेश कोषाध्यक्ष महावीर कलिहारी ने ओबीसी महासभा के खाते में ₹1500 सहयोग राशि प्रदान किए हैं। ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई ने उक्त दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।बैठक में यह भी अहम निर्णय लिया गया कि अक्टूबर माह में सौपे जाने वाली ज्ञापन का स्वरूप बृहद होगा। सर्वसम्मति से 11 अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन रैली के साथ ज्ञापन का कार्यक्रम होगा। उक्त आयोजन के 72 घंटे पूर्व जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचना देने की कार्रवाई सभी जिला अध्यक्ष अपने अपने जिले में आवश्यक रूप से करने पर आम सहमति बनी ।उक्त धरना प्रदर्शन एवं रैली को सफल बनाने हेतु अपने अपने जिले में वृहद जनसंपर्क अभियान,प्रचार प्रसार ,पोस्टर ,बैनर, लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से किए जाने हेतु सभी जिला पदाधिकारियों ने सहमति व्यक्त की है। मीटिंग का संचालन प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी राधेश्याम द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष महेश गौरव, प्रदेश महासचिव ओबीसी युगल किशोर ,प्रदेश सचिव गौतम दास, प्रदेश सचिव कृष्णा प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी मोर्चा रामजी सिंह, विधि मोर्चा पुनाराम साहू, जिलाध्यक्ष राजनांदगांव महेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष बलोदा बाजार शनीराम साहू ,जिलाध्यक्ष रायगढ़ नागेश्वर महंत, जिलाध्यक्ष महासमुंद परशुराम नायक, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मुंगेली अभिलाष जयसवाल ,जिलाध्यक्ष कांकेर कोमल नेवला, जिलाध्यक्ष बेमेतरा पंचम साहू ,रायपुर संभाग से हेमंत साहू ,डिगेश्वरी साहू ,रायपुर जिला अध्यक्ष डिगेश्वर सेन ,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जिला बालोद खिलेश्वरी साहू ,जिला उपाध्यक्ष दुर्गा सोनकर, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा गरियाबंद लता सोनी ,जिला उपाध्यक्ष रायगढ़ चैतुराम साहू ,जसपुर जिला से गोवर्धन यादव, नीलांबर यादव ,महेश यादव ,विनोद यादव ,सारंगढ़ विधानसभा प्रभारी लक्ष्मी नारायण यादव ,छाल तहसील अध्यक्ष निर्मल साहू ,धर्मजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नेहरू देवांगन, डौंडीलोहारा विकासखंड के अंतर्गत ग्रामीण अध्यक्ष बड़गांव विक्रम लाल साहू ,दंतेवाड़ा जिला से मोहन सिन्हा ,बलिराम दीवान ,अमित गुप्ता, गुरुबंधु सिन्हा, बलिराम दीवान, प्रेम राम यादव ,संजय पटेल बलौदा बाजार से ,जांजगीर चांपा से बाबू बरेठ,भूपेंद्र राठौर ,भुनेश्वर राठौर, रमेश राठौर एवं प्रदेश भर से जयप्रकाश साहू, जितेंद्र पटेल, भूपेंद्र कुमार साहू, डी.पी.सिदवार, योगेंद्र कुमार पटेल, भीखम साहू ,अशोक कुमार ,रामकुमार सिन्हा ,राकेश साहू ,हीरामणि यादव ,राज कुमार सोनी ,खोमेन्द्र देवांगन ,माधव साहू आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया।