भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आज शहर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया*

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आज शहर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया*

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आज शहर के विभिन्न वार्डों में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया।

बालोद :- विभिन्न वार्डों में सर्वप्रथम भारत माता, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के तेलय चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरवात की गई तत्पश्चात वक्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर बात रखी गई वार्ड एवं 20 में शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने जनसंघ के बाद बनी भारतीय जनता पार्टी और संघर्षों से किस तरीके से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी इस विषय पर अपने प्रकाश डालें वार्ड 1 एवं 20 के पार्षद लेखन सहीरो एवं सरोजिनी साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वहां पार्टी है जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़ राज्य दिया जिसके नेता अटल जी ने यहां छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री रमन सिंह जी ने हम सबको बालोद को जिला लिखने का दर्जा दिया वहा भारतीय जनता पार्टी है वार्ड नंबर 17 18 19 में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा ने कहा कि 2 सांसदों से चलकर आज यहां पार्टी विश्व के शिखर पर पहुंची है उसका प्रमुख कारण है कि अपने सिद्धांतों पर अडिग रहकर काम करना, मां भारती के वैभव के लिए काम करना यही सबसे बड़ा कारण है और हम सब को गर्व होना चाहिए कि हम उस पार्टी के एक छोटे से कार्यकर्ता हैं।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश साव ने कहा कि आने वाले समय में पुनः भारतीय जनता पार्टी को इस शहर में इस जिले में और इस प्रदेश में में पुनःकमल खिलाने के लिए आज हम सब को संकल्प लेना होगा और कमर कसकर आज स्थापना दिवस के बाद हमें लगना होगा वार्ड 8 9 10 में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने शहर के प्रमुख जनों को याद करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं के बलबूते पर आज विश्व के शिखर पर पहुंची है बालोद में भी लोगों ने अपने खून पसीने से इस पार्टी को सींचा है मैं आज भाजपा के स्थापना दिवस में आप सबको बधाई देती हूं और आप सबसे आशा करती हूं कि लगातार आप इसी तरह भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे भाजपा नेता राकेश बंटी बाफना ने भी जनसंघ की स्थापना से लेकर जनता पार्टी कैसे बनी और फिर कैसे भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को किया गया और उसके तत्पश्चात आज तक के 42 वर्षों के सफर पर प्रकाश डाला भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के इन विभिन्न वार्डों के कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा,भाजपा शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा पार्षद सरोजनी साहू लेखन सहीरो महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष हितेशवरी कौशिक,महामंत्री मोना टुवानी,भाजपा नेता गणेश साहू राकेश बंटी बाफना,माहिला मोर्चा से अंबिका यादव,सुनीता मनहर,युवा मोर्चा से मनीष माधवानी रवि माधवानी एवन साहू,अश्वनी साहू युगल साहू डोमेंद साहू,बसंती साहिरो फलेश दशलेहरे एवं भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के महिला मोर्चा के युवा मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहें