बालोद नगर के वार्ड 19 बजरंग नगर में विगत 2 वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन वार्ड वासियों ने पेश की एकता की मिशाल से हर पर्वो पर हो रहा शांति पूर्ण  तरीके से विभिन्न कार्यक्रम

बालोद :- बजरंग नगर वार्ड 19 में विभिन्न धार्मिक आयोजनों की अद्भुत पहल- बजरंग नगर, वार्ड 19 के निवासियों द्वारा एक साँस्कृतिक समिति का गठन कर विगत 2 वर्षों से विभिन्न धार्मिक व साँस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमें सभी परिवार जन एक जुट होकर सभी कार्यक्रमों में सहभागी बनते हैं।

जिसमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी, दही लूट, गणेशोत्सव, शरद पूर्णिमा उत्सव, करवा चौथ, आंवला नवमी, वसंत पंचमी,हिन्दू नव वर्ष व अन्य धार्मिक साँस्कृतिक आयोजन किए जाते हैं। इसी कड़ी में वर्तमान में समिति के द्वारा माँ दुर्गा जी की आरती के साथ 9 दिवसीय गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें महाअष्टमी के दिन 9 कन्याओं को भोज व सभी परिवार जनों को महाप्रसादी वितरण किया गया।

   अंतिम दिन रामलीला के साथ रावण दहन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा जी थे। उन्होंने परिवार जनों के साथ गरबा नृत्य कर नृत्य का आनंद भी लिया।

उक्त कार्यक्रम में समिति के सदस्य गण दुलार सिंह नाग, राजेश सोनी, अजय यादव, विकास शर्मा, अशोक चंद्राकर, जीत सिंह राजपूत, जितेन्द्र सोनी, कृष्णा सोनी, विजय यादव,पूनम राजपूत, ओमप्रकाश साहू, प्रीतम ठाकुर, सूर्या प्रीतम, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंथीर राम साहू, नागेंद्र भारती उपस्थित रहे।शरद पूर्णिमा भी मनाया गया।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद