जल शक्ति अभियान: भारत सरकार के नोडल अधिकारियों ने किया जलग्रहण क्षेत्रों का निरीक्षण

जल शक्ति अभियान: भारत सरकार के नोडल अधिकारियों ने किया जलग्रहण क्षेत्रों का निरीक्षण
जल शक्ति अभियान: भारत सरकार के नोडल अधिकारियों ने किया जलग्रहण क्षेत्रों का निरीक्षण

 

जल शक्ति अभियान: भारत सरकार के नोडल अधिकारियों ने किया जलग्रहण क्षेत्रों का निरीक्षण

 

बालोद :- जल शक्ति अभियान के अंतर्गत केंद्र शासन द्वारा नियुक्त केंद्रीय नोडल अधिकारी  एम. एल. शर्मा उपसचिव भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली तथा  अजय कुमार सिन्हा सेंट्रल वाटर बोर्ड रायपुर द्वारा जल शक्ति अभियान, कैच द रैन अंतर्गत बालोद जिले में 26 से 29 अक्टूबर 2022 तक भ्रमण कर जिले में जल शक्ति अभियान एवं जल सरक्षण के तहत किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया गया।

   उन्होंने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग द्वारा कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया।

   विकासखंड गुंडरदेही, बालोद तथा गुरूर में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत कराए गए जल संवर्धन संरचना का अवलोकन किया। उन्होंने गुंडरदेही विकासखंड के अंतर्गत ग्राम देवगहन में स्टाप डैम, मोहंदीपाठ कोगनी में कुंआ निर्माण, बालोद में मड़वापथरा, मटिया बी में अमृत सरोवर कार्य का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने गुरूर ब्लाक के बोरीदकला, ओड़ेनाडीह, खैरडिगी मिर्रीटोला में कराए गए जल संवर्धन संरचनाओं जैसे सोकपीट, रिचार्ज पीट, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा नाले में बनाए गए लूजबोल्डर, गैबियन संरचना, चेक डैम, वृक्षारोपण, तालाब निर्माण हीरापुर एनीकट, तथा दर्रीटोला जलाशय का भी अवलोकन किया।

  निरीक्षण के दौरान केंद्रीय भ्रमण दल द्वारा ग्रामवासियों से भी चर्चा की गई ग्रामवासियों द्वारा जानकारी दी गई कि कार्य के पूर्व तथा पश्चात जल संवर्धन की स्थिति में परिवर्तन की जानकारी प्रदाय की गई।

    ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि संरचना निर्माण से जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है, तथा सिंचाई के रकबे में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने भ्रमण के दौरान रेस्ट हाउस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग, जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधित विभागो को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने जिला स्तर पर जल संसाधन विभाग के कार्यालय में जल शक्ति केंद्र की स्थापना कर जनमानस को जागरूक करने हेतु प्रचार-प्रसार करने, जागरूकता कैंप लगाकर अमृत सरोवर को पूर्ण करने, ब्लाक स्तर पर वाटर कन्वर्जेशन प्लान तैयार कर उस पर कार्य करने तथा जल शक्ति अभियान के पोर्टल में निर्मित संरचनाओं की एंट्री पूर्ण करने निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हेमंत ठाकुर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता श्री आर. के. खोब्रागढ़े, उपसंचालक कृषि  नागेश्वर लाल पांडे, जनपद पंचायत बालोद, गुरूर, गुंण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा तथा एस.डी.ओ. वन  सिन्हा, जल संसाधन विभाग के समस्त अनुविभागीय अधिकारी, सहायक संचालक कौशल उन्नयन  विकास देशमुख, ए.पी.ओ. मनरेगा  ओमप्रकाश साहू एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद