*प्रदेश के मुखिया का आभार व्यक्त करने पहुंची अपने कार्यकर्ता सहित संगीता गजभिए*

राजनांदगांव// विभिन्न आयोग का लिस्ट जारी हुआ, जिसमें राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग छत्तीसगढ़ शासन में सदस्य के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव महिला कांग्रेस के नेत्री संगीता गजभिए को नियुक्त किया गया। संगीता गजभिए जो एक महिला होकर भी कोरोना काल में पिछड़े से पिछड़े अंचल में गरीबों तक पहुंच कर गरीबों की मदद करते आई है। गरीबों तक राशन पहुंचाना, फुटपाथ में सोए गरीबों को कंबल, स्वेटर, भोजन जैसे अनेकों नेक काम से प्रभावित होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संगीता गजभिए को नई जिम्मेदारी राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग छत्तीसगढ़ शासन में सदस्य के रूप में दिए हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संगीता गजभिए मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करने के लिए पहुंची और कही कि आपके द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से पालन करूंगी कहते श्रीमती गजभिए आभार व्यक्त की, साथ ही संगीता गजभिए के साथ खिलेश्वर सिंह निर्मलकर, ओमकार चंद्रवंशी, रोशन साहू, शेष निर्मलकर, गिरिराज, योगेंद्र दास वैष्णव, टिंकू साहू सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किए।