लोक निर्माण कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में निरंतर किया जा रहा सड़कों का मरम्मत का कार्य

लोक निर्माण कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में निरंतर किया जा रहा सड़कों का मरम्मत का कार्य
लोक निर्माण कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि जिले में निरंतर किया जा रहा सड़कों का मरम्मत का कार्य

 

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन ने बताया कि जिले में निरंतर किया जा रहा सड़कों का मरम्मत का कार्य

 

बालोद :- लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन ने बताया कि जिले में सड़कों का निरंतर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

      उन्होंने बताय कि टेकापार से लोण्डी मार्ग जो कि टेकापार से खैरवाही के नाम से स्वीकृत है, जिसकी लम्बाई 04.275 किलोमीटर है, जिसमें अनुबंधक के द्वारा डब्ल्यू.एम.एम. का कार्य वर्षा ऋतु के पूर्व पूर्ण कर लिया गया है।

     डामरीकरण का कार्य नवम्बर के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ कर पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पड़कीभाट से पोण्डी मार्ग 04.40 किलोमीटर लम्बाई में डब्ल्यू.एम.एम. पेंच का कार्य प्रगति पर है।

       अतिशीघ्र डामर से पेंच रिपेयर का कार्य करा दिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि उक्त मार्ग बजट वर्ष 2021-22 में शामिल है, जिसकी लागत राशि 512.30 लाख का प्राक्कलन स्वीकृति हेतु सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग को प्रेषित की गई है।

 कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सिवनी-आदमाबाद मर्ग से जिला पंचायत, कलेक्टोरेट पहुॅच मार्ग क्लास-3 मार्ग है, जिसके निर्माण हेतु वर्ष 2021-22 में बजट का प्रावधान किया गया है।

 जिसका प्राक्कलन लागत राशि 643.10 लाख का प्रेषित किया जा चुका है। स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद