वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों के सहुलियत हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर कुलदीप शर्मा समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों के सहुलियत हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर कुलदीप शर्मा  समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों के सहुलियत हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर कुलदीप शर्मा  समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों के सहुलियत हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर कुलदीप शर्मा

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मौजूदा मानसून सीजन को देखते हुए वर्षा ऋतु के दौरान आम लोगों के सहुलियत हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे की वर्षा ऋतु में आम लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

  कलेक्टर शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर स्थिति को सामान्य बनाने हेतु पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य करने के भी निर्देश दिए।

  बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम  योगेन्द्र श्रीवास सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  कलेक्टर शर्मा ने मौजूदा मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदा, अतिवृष्टि या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर प्रभावित लोगों को मदद एवं समस्याओं का निराकरण करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो तथा आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए उन्होंने सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  कलेक्टर शर्मा ने बारिश के दौरान जिले मंे यातायात सूचारू रूप से संचालित हो सके इसके लिए उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े विभागों के अधिकारियों को सड़कों के मरम्मत एवं गढ्ढों का समूचित भराव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं रिहायशी इलाकों में किसी भी स्थिति में जल भराव नहीं होनी चाहिए।

  कलेक्टर ने निर्माण कार्य से जुड़े विभाग के अधिकारियों के अलावा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी इस कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को आर.बी.सी. 6/4 के तहत प्रकरण बनाकर तत्काल राहत राशि प्रदान करने के निर्देश भी दिए।

  कलेक्टर शर्मा ने कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी को विद्युत आपूर्ति के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल समस्या का निराकरण कर निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान जिले में समूचित रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को जिस दिन तेज बारिश हो उस दिन शहर का अनिवार्य रूप से विजिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उसका निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

  कलेक्टर शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बारिश के दौरान जल-जनित बीमारियों की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन करने के निर्देश दिए।

  जिले के सहकारी समितियों में खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समूचित मात्रा में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े।

   बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इस योजना के अंतर्गत सभी प्रगतिरत कार्यों को 15 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्हांेने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों की प्रवेश की स्थिति एवं शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी ली।

  बैठक में उन्होंने सहायक संचालक कौशल विकास से जिले के बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु आयोजित ’गढ़बो भविष्य’ प्लेसमेंट कैंप के आयोजन के संबंध में जानकारी ली।

  इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में किए जा रहे उत्पादन कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क मे उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने शहरी औद्योगिक पार्कों के गतिविधियों की भी समीक्षा की।

   बैठक में कलेक्टर ने सी-मार्ट, गौधन न्याय योजना, गोबर पेंट निर्माण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :-94255 72406