कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में दिव्यांग रोहित को प्रदान किया ट्रायसायकल ट्रायसायकल पाकर रोहित के चेहरे में आई खुशी कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में दिव्यांग रोहित को प्रदान किया ट्रायसायकल  ट्रायसायकल पाकर रोहित के चेहरे में आई खुशी कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में दिव्यांग रोहित को प्रदान किया ट्रायसायकल  ट्रायसायकल पाकर रोहित के चेहरे में आई खुशी कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में दिव्यांग रोहित को प्रदान किया ट्रायसायकल

ट्रायसायकल पाकर रोहित के चेहरे में आई खुशी कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

बालोद, :- 11 जुलाई 2023 जनदर्शन में आज कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने पहुंचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम पचेड़ी निवासी दिव्यांग रोहित कुमार के चेहरे पर उस वक्त खुशी का ठिकाना नही रहा, ।

  जब रोहित को कलेक्टर  शर्मा के द्वारा ट्रायसायकल प्रदान किया गया। रोहित कुमार ने बताया कि वह दोनों पैरांे से अस्थि बाधित है, जिसके कारण उनकों चलने फिरने में काफी परेशानी होती है।

   गांव के लोगों के माध्यम से जिले के संयुक्त कार्यालय में होने वाला कलेक्टर जनदर्शन के बारे में सुना और आज जनदर्शन में अपनी मांगो के संबंध में कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया।

   कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल समाज कल्याण के उपसंचालक को तलब कर रोहित को ट्रायसायकल प्रदान करने के निर्देश दिए।

   जिसके पश्चात् उपसंचालक समाज कल्याण विभाग के द्वारा जनदर्शन कक्ष में रोहित के लिए ट्रायसायकल उपलब्ध कराया गया।

   कलेक्टर के हाथों ट्रायसायकल प्राप्त होने पर रोहित बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। उनके चेहरे में खुशी की झलक स्पष्ट दिखलाई दे रही थी।

   ट्रायसायकल मिलने पर रोहित ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन एवं कलेक्टर  शर्मा को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया।

   रोहित कुमार ने बताया कि अब उन्हें घर के छोटे-मोटे घरेलु एवं अन्य कार्यों को करने में आसानी होगी साथ ही आने-जाने में काफी सहुलियत मिलेगी।

   तत्काल इलेक्ट्रिक सेंसर छड़ी मिलने से विश्वजीत हुआ अभिभूत कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को दिया हृदय से धन्यवाद इसी तरह जनदर्शन में आज कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने आज गुरुर विकासखंड के ग्राम सोरर निवासी दृष्टि बाधित विश्वजीत विश्वकर्मा को इलेक्ट्रिक सेंसर छड़ी प्रदान किया।

   उल्लेखनीय है कि विश्वजीत विश्वकर्मा जन्मजात दृष्टि बाधित है। अपने गंभीर परेशानियों के निराकरण हेतु आज वे कलेक्टर  कुलदीप शर्मा से मुलाकात करने जिला कार्यालय बालोद में प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे।

   कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने दृष्टि बाधित विश्वजीत विश्वकर्मा से आत्मीयता से बातचीत कर उनके समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

  विश्वजीत द्वारा उन्हें होने वाली परेशानी के संबंध में जानकारी देने पर उप संचालक समाज कल्याण को तत्काल विश्वजीत के लिए इलेक्ट्रिक सेंसर छड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  कलेक्टर शर्मा के हाथों इलेक्ट्रिक सेंसर छड़ी पाकर विश्वजीत बहुत ही प्रसन्नचित एवं अभिभूत नजर आ रहे थे।

   विश्वजीत ने बताया कि वे जन्मजात दृष्टि बाधित होने के कारण उसे चलने-फिरने में बहुत ही कठिनाई होती है। उन्होंने बताया कि छड़ी लेकर चलने के दौरान अक्सर गढ्ढे या आस-पास की चीजों का पता नही चलता। जिसके कारण आए दिन चोट लग जाती है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में आज अपने समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत करने के उपरांत उन्हें तत्काल इलेक्ट्रिक सेंसर छड़ी प्रदान कराना उनके लिए बड़ी मदद है।

   इलेक्ट्रिक सेंसर छड़ी पाकर प्रसन्नचित नजर आ रहे विश्वजीत ने कलेक्टर  शर्मा की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

  जनदर्शन में आज कलेक्टर  शर्मा ने आज जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।

   उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

  जनदर्शन में आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एडीएम  योगेन्द्र श्रीवास एवं राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406