बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 02 लाख 21 हजार 163 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

  बालोद, :- 14 दिसम्बर 2023 बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है।

  जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 194 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 57 हजार 261 किसानों द्वारा कुल 02 लाख 21 हजार 163 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है।

 जिसकी कुल राशि 485 करोड़ 09 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 01 लाख 91 हजार 105 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 01 लाख 22 हजार 189 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है।

  उपार्जन केन्द्रों में 98 हजार 973 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 4511 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 18 हजार 839 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406