बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अब तक 03 लाख 58 हजार 969 मेट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी

 बालोद,:- 28 दिसम्बर बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 187 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है।

  जिसमें से अब तक 86 हजार 406 किसानों द्वारा कुल 03 लाख 58 हजार 969 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 786 करोड़ 61 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 02 लाख 89 हजार 824 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 02 लाख 20 हजार 358 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है।

  उपार्जन केन्द्रों में 01 लाख 38 हजार 611 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5423 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 22,212 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।

रिपोर्ट खास :-अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :-94255 72406