मोदी सरकार की गारंटी घोषणा नही धरातल पर- प्रमोद जैन

मो.7089094826

मोदी सरकार की गारंटी घोषणा नही धरातल पर- प्रमोद जैन
मोदी सरकार की गारंटी घोषणा नही धरातल पर- प्रमोद जैन

मोदी सरकार की गारंटी घोषणा नही धरातल पर- प्रमोद जैन

महतारी वंदन योजनाः पी.एम.मोदी ने दिया प्रथम किस्त 1000 रूपए

Balod//पूरे देश के महिलाओं कोमहतारी वंदन योजना के अन्तर्गत पी.एम.मोदी ने दिया प्रथम किस्त 1000 रूपए इसी श्रृंखला में जिले भर के विकासखंड के गुण्डरदेही में VC के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य सरकार द्वारा 01 मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को प्रथम किश्त की राशि का वितरण किया। इस हेतु नगर पंचायत गुण्डरदेही के सामुदायिक भवन में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करते हुए हितग्राहियों से चर्चा किये।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दुश्यंत सोनवानी, ठाकुर राम चन्द्राकर, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन, थानसिंह मंडावी, सौरभ चोपड़ा, दयाराम सिन्हा आदि ने कहा कि “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः‘‘ को सार्थक करते हुए छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है।

योजना में पात्र महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह के मान से सालाना 12 हजार रूपए की राशि उपलब्ध कराई जायेगी। महिलाओं के स्वावलंबन की कड़ी में एक और बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार ने रेडी टू ईट बनाने का दायित्व अब महिला समूहों को देने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा पूर्व में संचालित योजनाओं को समाहित करते हुए 10 नवीन अम्ब्रेला योजना प्रारंभ की जायेगी, ग्राम पंचायतों में महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला सदन का निर्माण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना में छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रूपए और वर्ष 2024-25 के बजट में इस योजना के लिए 3 हजार करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया है।

महतारी वंदन योजना में पात्र विवाहित महिलाओं को हर महिने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जाएगी।

डीबीटी के माध्यम से सीधे महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि 10 मार्च को आंतरित किया।

ये भी देखें cgnewsplus24