*प्रियंका जी आंख में आज भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के दिए पैसे का पर्दा पड़ा हुआ है :- पवन साहू* *प्रियंका गाँधी संविधान बदलने की डर दिखाकर वोट मांगने की कोशिश कर रही हैं* *भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान तक को नहीं बक्शा*

*प्रियंका जी आंख में आज भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के दिए पैसे का पर्दा पड़ा हुआ है :- पवन साहू*  *प्रियंका गाँधी संविधान बदलने की डर दिखाकर वोट मांगने की कोशिश कर रही हैं*  *भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान तक को नहीं बक्शा*
*प्रियंका जी आंख में आज भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के दिए पैसे का पर्दा पड़ा हुआ है :- पवन साहू*  *प्रियंका गाँधी संविधान बदलने की डर दिखाकर वोट मांगने की कोशिश कर रही हैं*  *भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान तक को नहीं बक्शा*

 

*प्रियंका जी आंख में आज भी भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार के दिए पैसे का पर्दा पड़ा हुआ है :- पवन साहू*

*प्रियंका गाँधी संविधान बदलने की डर दिखाकर वोट मांगने की कोशिश कर रही हैं*

*भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान तक को नहीं बक्शा*

बालोद :-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज बालोद दौरे पर रही उनके आयोजन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा आज प्रियंका गांधी जी जिले की जनता को संविधान का डर दिखाकर वोट बटोरने के जुगत में रही जिलाध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि भूपेश बघेल आज भी अपनी गलती का ठीकरा अपने विधायकों पर फोड़ रहे हैं

  जबकि वह मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने जयसिंह अग्रवाल के भ्रष्टाचार के पत्र, मोहन मरकाम द्वारा उठाए गए डीएमएफ घोटाले का मामला और सिंहदेव के द्वारा उठाए गए प्रधानमंत्री आवास के विषय को नजरअंदाज कर दिया था।

  इसीलिए कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायाकगण भूपेश और गाँधी परिवार पर आरोप लगाकर कांग्रेस छोड़ कर लोग बाहर जा रहे हैं।

  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार की बात करने वाली प्रियंका ने अपने दादी द्वारा लगाया गया आपातकाल के लिए माफी मांगना चाहिए।

 भाजपा प्रवेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रियंका गाँधी से सवाल करते हुए कहा कि जब आप छत्तीसगढ़ आई तो आपके पीए द्वारा कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम से किया दुर्व्यवहार के बारे में अपने क्यों कुछ नहीं बोला।

  अध्ययन की कमी कांग्रेस में बहुत ज्यादा है प्रियंका जी को मालूम नहीं की छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 में 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है और सारा पैसा एकमुश्त मिलता है ।

  कांग्रेसियों के समान उन्हें रुला-रुला कर नहीं दिया जाता और उनके साथ-साथ 6000 रूपए किसान सम्मान निधि भी दिया जाता है।

  साथी उनको 2 साल का बकाया बोनस भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि शायद प्रियंका जी भूपेश बघेल ने बताया नहीं कि बिजली बिल आज भी आधा है।

  जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव ने कहा कि भूपेश ने वादा करके भी महिला स्व सहायता समूह के कार्य छीनकर अपने मित्रों को दे दिए थे साय सरकार आते ही उसे पुनः वह कार्य मिल गया है। भूपेश जी 35 किलो चावल देते थे वह योजना भाजपा शासन काल में बनी है।

  जबकि भूपेश बघेल ने कोरोना कल में प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिए गरीब अन्य कल्याण योजना के अतिरिक्त 5 किलो चावल पर 5000 करोड़ का भ्रष्टाचार किया वह 33 महीने तक उसे गरीबों तक पहुंचने नहीं दिया।

  छत्तीसगढ़ में गौठानों की प्रशंसा करने वाली प्रियंका जी को यह भी बताना चाहिए था, कि कैसे गौठानों के नाम गोबर तक में कांग्रेस की सरकार ने घोटाला किया गया।

  आगे उन्होंने कहा कि प्रियंका जी संविधान बदलने की डर दिखाकर वोट मांगने की कोशिश कर रही हैं, क्योंकि इन्हें डर है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सारे भ्रष्टचारी नेता जेल चले जाएंगे। रही बात सविंधान बदलने कि तो कांग्रेस के न्याय पत्र में है कि संविधान बदलकर मानहानि केस, 370 धारा कांग्रेस खत्म करेगी।

 प्रियंका जी, जनता जानती है कि कांग्रेस झूठे न्याय पत्र से वोट बटोरेगी वह जानती है कि आपकी छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने 500 रुपए निराश्रित महिलाओं पेंशन, विधवा पेंशन, बुजुर्ग पेंशन नहीं दे पाई तो 1 लाख रूपए सालाना देने कि बात झूठी रहेगी। पवन साहू ने कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार की बात आपके मुंह से शोभा नहीं देती है।

  आपकी दादी इंदिरा जी को परिवारवाद की बात चिंता नहीं थी, तो क्यों राजीव गांधी, राहुल गांधी और खुद आपके अलावा किसी नेता की कांग्रेसी में नहीं चलती है।

  और भ्रष्टाचार के आरोप में आपके शासनकाल के अनेकों लोग जेल में है जिन्हें बेल तक नहीं मिली आपके भूपेश सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में भगवान तक को नहीं बक्शा।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :- 94255 72406