राज्यपाल पुरस्कार 2024 (स्काउट /गाइड) में विकासखण्ड गुण्डरदेही के 48 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया

संपादक आर के देवांगन

राज्यपाल पुरस्कार 2024 (स्काउट /गाइड) में विकासखण्ड गुण्डरदेही के 48 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया
राज्यपाल पुरस्कार 2024 (स्काउट /गाइड) में विकासखण्ड गुण्डरदेही के 48 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया

रायपुर :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर के द्वारा स्काउट /गाइड/रोवर/रेंजर का राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा  शिविर का आयोजन राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी ,अभनपुर  में किया गया था जिसमे   जिला संघ  बालोद के जिला आयुक्त स्काउट  पी.सी.मरकले जी ( Deo) एवं  सहायक जिला आयुक्त  नवीन यादव जी (Beo) , जिला सचिव श्री के.एल. गजेंद्र जी  ,जिला संगठन आयुक्त प्रेमलता चंद्राकर जी  के मार्गदर्शन में   स्काउट -17, गाइड- 18, रेंजर -13  कुल 48 बच्चो   ने राज्यपाल पुरस्कार  जांच  परीक्षा  में सफलता प्राप्त किया | बच्चो की सफलता हेतु प्रशिक्षक टीम के रूप में स्काउट विभाग-  अजय कुमार ठाकुर , मकसूदन लाल यादव  , ढालसिह ठाकुर ,   भुवन लाल सिन्हा ,हेमलाल साहू ,  विक्की साहू ,गाइड विभाग - सुश्री किरण ठाकुर ,डिम्पल साहू ,दीपा साहू, देनेश्वरी  बाघमारे, रेंजर विभाग - मधुमाला कौशल ,सुश्री लिली पुष्पा एक्का ,नारायणी जगत,एवं विकासखंड सचिव  चंद्रशेखर दिल्लीवार जी का योगदान रहा | समस्त प्रतिभागियों को राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर में सफलता प्राप्त करने पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी  नवीन यादव जी ,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रद्धा ठाकुर जी एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री खेमराज साहू जी ने शुभकामनाएं दी |

​​​​​​