नवनिर्मित बस स्टैंड बना कूड़ा कचरा संग्रहण केंद्र.. पढ़िए पूरी खबर में किस नगर का ये हाल*  

आर के देवांगन

नवनिर्मित बस स्टैंड बना कूड़ा कचरा संग्रहण केंद्र.. पढ़िए पूरी खबर में किस नगर का ये हाल*   

*नवनिर्मित बस स्टैंड बना कूड़ा कचरा संग्रहण केंद्र.. पढ़िए पूरी खबर में किस नगर का ये हाल*

 17  लाख  रुपए खर्च कर बनाया गया बस स्टैंड लोकार्पण के लिए तरस रहा है। अभी भी आधा अधूरा काम पड़ा हुआ है।

छत्तीसगढ़:बालोद:अर्जुंदा  :- नगर अर्जुंदा जिसे संस्कार धानी नगर कहा जाता है । जिसे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व में कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है किंतु वर्तमान में कुछ और नजर आ रहा है। कांग्रेस शासन काल में हुए नगर विकास के ऊपर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया नगर अर्जुंदा बस स्टैंड जो वर्तमान में कूड़ा कचरा संग्रहण केंद्र के रूप में नजर आ रहा है। वर्तमान में साफ सफाई के ऊपर किसी प्रकार से कोई उचित कार्य गतिविधि नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके फल स्वरुप नगर में कचरा इकट्ठा होते जा रहा है। और तो और शासन के द्वारा प्रतिबंध वन यूज पॉलिथीन बाजार में धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है । जिसके चलते अत्यधिक मात्रा मे कूड़ा कचरा इकट्ठा हो रहा है। साथ में यह भी देखने को मिल रहा है।कि जहां पर कूड़ा कचरा इकट्ठा है। वहां से बदबू आना शुरू हो गया है। क्योंकि बरसात का मौसम है। और वहां पर आसपास निवास स्थान के सथ-साथ  खाने-पीने के दुकान भी है साथ ही सप्ताह में दो बार बाजार भी आयोजित होता है। और इस बाजार में आसपास से लगभग 10 से 12 गांव के लोग सम्मिलित होते हैं।  
         आपको बता दें कि पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा नगर पंचायत अर्जुंदा के लिए कई योजनाएं लाया गया था जिसके अंतर्गत नगर के कई वर्षों पहले यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा बस स्टैंड बनाने कि मांग किया जा रहा था किंतु किसी को भी सफलता नहीं मिल रही थी। किंतु जब प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार आया और नगर अर्जुंदा का भाग्य उदय हुआ और नगर वासियों को उनके नगर से विधायक मिला इसके बाद नगर क्षेत्र में बड़े-बड़े विकास कार्य प्रारंभ हुआ। जिसमें से एक अर्जुंदा बस स्टैंड का है जिसके लिए 17 लाख रुपए स्वीकृत हुआ और नगर वासियों का सपना हकीकत में धरातल पर साकार हुआ।
                               नगर पंचायत अध्यक्ष प्रणेश जैन से बस स्टैंड के संबंध में जानकारी लेने पर उनके द्वारा बताया गया कि बरसात के चलते बस स्टैंड का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। रही बात कूड़ा कचरा संग्रहण तो उसको जल्द ही साफ सफाई करवाया जाएगा।