*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय जयंती, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह रही उपस्थित*

*भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय जयंती, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह रही उपस्थित*

*सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई* 

 *जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी ने दी उपाध्याय जी के जीवन पर विस्तृत जानकारी* 

 

 *मोहला 

भारतीय जनता पार्टी मोहला मंडल द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को महान विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में श्रीमती सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि माना और अंत्योदय के विचार के साथ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि आज हमें उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से – जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, जिला मंत्री राजीव तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष देव प्रसाद नेताम, योगेन्द्र सिगने, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, महामंत्री सनानंद तारम, सुनील पिल्ले, नंद कुमार अमरिया, नंदकिशोर निषाद, गोपाल कौशिक, प्रमिला डहरिया, सुनीता जुरेशिया, वीरानारायण उईके सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया और अंत में सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों को समाज में जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।