*तहसील स्तर पर समाजिक भवन मोहला में मनाया गया मां कर्मा जयंती*
जिला मुख्यालय मोहल्ला में मनाई गई भक्ति मां कर्मा जयंती
मोहला
जिला मुख्यालय मोहला में साहू समाज के द्वारा भक्तमा कर्मा जयंती मनाई गई है ब्लॉक स्तरीय समाजिक सामुदायिक भवन प्रांगण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें भक्ति माता कर्मा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत जयकारे भी लगाए गए। इसके उपरांत प्रसादी के स्वरूप में खिचड़ी का भी वितरण किया गया है। उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के विभिन्न पदाधिकारी एवं मंडल समेत क्षेत्र के ग्रामीण एवं सामाजिक बांधों को देखा गया है।

मां कर्मा जयंती का भव्य कार्यक्रम मोहला ब्लॉक के ग्राम कांडे में आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम 12:00 से प्रारंभ किया जाएगा जिसमें जिला स्तर समेत ब्लॉक मंडल क्षेत्र के सभी सामाजिक बांधुओ को आमंत्रित किया गया है।

जहां पर सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ समाज के विकास एवं प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रसादी वितरण एवं भोजन की व्यवस्था भी समाज के द्वारा की गई है।