*जिला मुख्यालय में स्वीपर संघ ने विधायक मांडवी से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन*
*विधायक इंद्रशाह मंडावी से मिले स्वीपर संघ के सदस्य, समस्याओं और मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन*
मोहला।
जिला मुख्यालय मोहला में विधायक इंद्रशाह मंडावी से स्वीपर संघ के विभिन्न सदस्यों एवं पदाधिकारी ने मुलाकात की । सर्वप्रथम विधायक मंडावी ने माता छुरिया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात माता छुरिया प्रांगण में उन्होंने स्वीपर संघ के सदस्यों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि सेम टी अन्य स्वीपरों के द्वारा भी विस्तार पूर्वक अपनी बात को रखा गया है।

इस दौरान संघ के सदस्यों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित ज्ञापन को लिखित रूप से विधायक मंडावी को सौंपा सौंप कर प्रतिनिधित्व करने की बात कही ताकि समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण हो सके।

विधायक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं और मांगों को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा।