*शासकीय विद्यालय वागिनसुर में दिखी विदाई की परंपरा, कक्षा 5वी व 8वी के बच्चों को दी गई विदाई*

*शासकीय विद्यालय वागिनसुर में दिखी विदाई की परंपरा, कक्षा 5वी व 8वी के बच्चों को दी गई विदाई*

 पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला वागिनसुर के कक्षा पांचवी एवं आठवीं के बच्चों को दी गई विदाई। 

मोहला

शासकीय विद्यालय वागिनसुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा आठवी एवं पांचवी के बच्चों के लिए साल के शिक्षकों एवं अन्य कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के द्वारा विदाई समारोह हेतु संपूर्ण तैयारी की गई थी जिसमें छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियों एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा उज्जवल भविष्य हेतु बेहतर प्रयास के लिए आवश्यक सामग्री समेत मार्गदर्शन दिया गया है। शाला की ओर से फाइल सभी छात्रों को भेंट की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला के एस एम सी अध्यक्ष राम शिंदे उपाध्यक्ष सरजू राम बोगा smc सदस्य राज कुमार बोगा (ग्राम पटेल), अजय हिड़को, सूर्यभान एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए । कार्यक्रम कि शुरूवात माँ सरस्वती के शैल चित्र की पूजा अर्चना कर प्रारंभ की गई।

तत्पश्चात शाला के नवीन प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार निषाद की स्वागत किया गया । सभी अतिथियों के द्वारा बच्चों को उद्बोधित किया गया । इस वर्ष कक्षा आठवीं के 20 एवं पांचवी के 04 बच्चों को फाइल भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कक्षा आठवीं के बच्चों के द्वारा शाला परिवार को उपहार स्वरूप लेक्चर स्टैंड, सामान रखने वाले रेक, एवं पानी का जार प्रदाय किया गया । कार्यक्रम में शाला के शिक्षक प्रवीण सिंह, ज्योति नेताम, नंदकुमार साहू एवं प्रीति देवांगन तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे । संपूर्ण कार्यक्रम शिक्षक प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन के पूर्ण कराया गया।