*खडगांव तहसील में 21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला*

*खडगांव तहसील में 21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला*

*21 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती*

        मोहला 14 अक्टूबर 2026।

रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, खड़गांव में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, राजनांदगांव द्वारा आयोजित यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

        रोजगार मेले में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट तथा एबीस फूड्स एंड प्रोटीन्स प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों द्वारा ड्राइवर, वेयरहाउस हेल्पर, फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, पैकेजिंग स्टाफ एवं वार्ड बॉय जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं उत्तीर्ण अथवा संबंधित डिप्लोमा निर्धारित है। वेतनमान लगभग 8,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह तक है।

          ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित हों। मेले में शामिल होने के लिए आने-जाने का किराया नहीं दिया जाएगा।