*नवीन कानून के संबंध में जागरूकता रथ के माध्यम से आम जनता को किया गया जागरूक*

रिपोर्ट:अर्चना नीतीश

*नवीन कानून के संबंध में जागरूकता रथ के माध्यम से आम जनता को किया गया जागरूक*
*नवीन कानून के संबंध में जागरूकता रथ के माध्यम से आम जनता को किया गया जागरूक*

*नवीन कानून के संबंध में जागरूकता रथ के माध्यम से आम जनता को किया गया जागरूक*

*1 जुलाई 2024 से प्रभावी होंगे नवीन कानून*

दंतेवाड़ा:आपको बता दें 1 जुलाई 2024 से भारत में तीन नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक संहिता सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 लागू होने वाला है इस नए कानून के संबंध में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक * गौरव राय* के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *स्मृतिक राजनाला* ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक * रामकुमार बर्मन* के निर्देशन में जिला पुलिस दंतेवाड़ा के द्वारा एक जागरूकता रथ चलाया जा रहा है।

यह जागरूकता रथ जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के समस्त क्षेत्र के आम नागरिकों को नवीन कानून से सम्बन्धित संपूर्ण जानकारी अवगत कराएगी इसी तारतम्य में कोतवाली थाना क्षेत्र के बस स्टैंड, मां दंतेश्वरी मंदिर परिसर, चौक चौराहों,बाजार एवं भीड़ भाड़ वाले इलाके के आम नागरिकों को इस तीनों नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई।

लागू होने वाला नया कानून देश की न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाएगा।भारतीय न्याय संहिता का उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार करना है जबकि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता नागरिकों के अधिकार की रक्षा करने के साथ-साथ सुरक्षा उपायों को भी सुनिश्चित करती है।

भारतीय साक्ष्य अधिनियम न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्य की मान्यता और प्रमाणिकता से संबंधित है।

ये भी देखें @cgnewsplus24