संगठन पर्व" भाजपा के सदस्यता अभियान शुभारंभ पर विधायक रेणुका सिंह ने दिलाई शिल्पा को भाजपा की सदस्यता विधायक भईया लाल ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह तो कृष्ण बिहारी ने सदस्यता अभियान सफल बनाने किया अपील

Dhruv jaiswal

"संगठन पर्व" भाजपा के सदस्यता अभियान शुभारंभ पर विधायक रेणुका सिंह ने दिलाई शिल्पा को भाजपा की सदस्यता विधायक भईया लाल ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह तो कृष्ण बिहारी ने सदस्यता अभियान सफल बनाने किया अपील

बैकुंठपुर कोरिया भाजपा के सदस्यता अभियान- 2024 के शुभारंभ अवसर पर 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' के जिला स्तर पर सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा कार्यालय बैकुंठपुर में कार्यक्रम आयोजित की गई । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्री मति रेणुका सिंह ने भाजपा कोरिया एनजीओ प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शिल्पा शर्मा को भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता दिलाते हुए सदस्यता अभियान की

 

शुरुआत किया । साथ ही भाजपा के सदस्यता अभियान को व्यापक पैमाने पर जन जन तक अवगत कराते हुए उन्हें भाजपा परिवार में शामिल करने की रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विचार साझा किया । विधायक रेणुका सिंह ने बताया की टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली जा सकती है। भाजपा के 'संगठन पर्व, सदस्यता अभियान 2024' के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रेणुका सिंह ने कहा की "प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक होने के नाते प्रशासन की बारीकियों में व्यस्त रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा इस बात को माना है कि संगठन प्रथम है। इसलिए जब भी संगठन को आवश्यकता पड़ी है उन्होंने व्यस्त समय में भी संगठन को प्राथमिकता देने के लिए वे पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। मैं उनका अभिनंदन करती हूं। बीजेपी इकलौती पार्टी है जो सदस्यता रिन्यू करती है । हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी तो है ही साथ ही राजनीतिक दलों में अनूठी पार्टी भी है। कोई राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से हर 6 साल में सदस्यता अभियान नहीं करती। भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जिस पर हमें गर्व है। भाजपा के संविधान के मुताबिक, हर 5-6

 

साल बाद नए सिरे से सबको फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है। कोरोना संकट के समय यह सदस्यता अभियान सीमित रूप से नही चल पाया था, लेकिन अब 2 सितंबर से पार्टी फिर से पूरे देश में अपना सदस्यता अभियान (महापर्व ) शुरू कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी हुआ करती थी लेकिन 2014 में जब भाजपा के 11 करोड़ सदस्य बने, उसके बाद भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई । भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य फिलहाल 10 करोड़ से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का है। उन्होंने बताया की 2014-15 में 11 करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 2019 में चले सदस्यता अभियान में 7 करोड़ लोग शामिल हुए थे यानी 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोग भाजपा के सदस्य बने थे । और जो लक्ष्य अब बढ़कर काफी ज्यादा हो चुका है और उसे हम सभी भाजपा कार्यकर्ता एक साथ मिलकर पूरी ईमानदारी और मेहनत से पूरा करेंगे

 

ताकि आने वाले नगरीय चुनाव में भाजपा को मजबूती मिले और हमेशा की तरह भारतीय जनता पार्टी विश्व पटल पर अपनी आभा लिए देश हित में कार्य करती रहे । सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े ने बताया की 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके अगले दिन 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पं. दीनदयाल

 

उपाध्याय ऑडिटोरियम में आहूत भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान की शुरुवात की । उसी तरह अब बारी हम आप की है । भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए सबसे बड़े गर्व की तरह है । भाजपा के विस्तार और मजबूती के लिए ज्यादा-से-ज्यादा सदस्य बनाएंगे और सदस्यता का पूरा डाटा रखेंगे। पार्टी के सभी जिला, मंडल, मोर्चा और प्रकोष्ठों को सदस्यता का निर्धारित लक्ष्य पूरा करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों तक जाना है। अपने-अपने दायरे में अपनी ज्यादा-से- ज्यादा

 

सदस्यता हो। सबको बताना भी होगा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना आज बहुत बड़ी बात है, क्योंकि आप उस पार्टी के सदस्य हैं और उस पार्टी के सदस्य बन रहे हैं जो पार्टी दुनिया में नंबर वन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करना है तो इस सदस्यता अभियान को बहुत ही गंभीरता से लेना है। इसके लिए जितना ज्यादा आप समय देंगे, प्रवास करेंगे, उतने ज्यादा आपके सदस्य बनेंगे। अपने पास सारी सदस्यता का रिकॉर्ड रहना चाहिए ताकि आगे चलकर हम इन सदस्यों का प्रशिक्षण करवा सकें । सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कोरिया जिले में सदस्यता की पिछली संख्या को उसी तरह पार करना है जैसे हमने छत्तीसगढ़ की सरकार हमेशा से ज्यादा सीटें जीतकर बनाई है। इसके लिए हमें उन जगहों पर जाना है, जहां हमारे कमजोर

 

 

बूथ हैं। जिन समाजों में हम पहुंच नहीं पाए, जिन बस्तियों में, वार्डों में हम पहुंच नहीं पाए, जहां पार्टी कमजोर है, ऐसी सभी जगहों पर अगर प्रयास करेंगे तो हम सदस्यता अभियान में आगे बढ़ पाएंगे। सदस्यता हमारा मूलमंत्र है। आप जितने ज्यादा सदस्य बनाएंगे, जितने ज्यादा सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे, उतनी ही ज्यादा मजबूती से हम पार्टी को मजबूत करेंगे। श्री जायसवाल ने कहा कि आज भाजपा एकमात्र पार्टी पूरी दुनिया में है जो कैडर बेस्ड है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं की सामूहिकता से चलती है। नए-पुराने कार्यकर्ताओं की चिंता करती है, अच्छी विचारधारा से राष्ट्र और समाज के कल्याण हेतु समर्पित रहती है । जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की तमाम उपलब्धियां आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज वैश्विक स्तर अपनी अमिट छाप बनी हुई है और इसे और मजबूती देने सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत अभियान 2047 के लक्ष्य को हासिल

 

 

करने की मुहिम पर अपनी सहभागिता दर्ज करानी है । जायसवाल ने मुख्य अतिथि विधायक रेणुका सिंह के राजनीतिक जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कार्यकर्ताओं को बताया की जिस तरह रेणुका जी ने शून्य से बिना संसाधन के अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत किया और संगठन के लिए समर्पित रहकर केंद्रीय नेतृत्व में साझेदारी दर्ज कराया और आज एक सफल नेत्री के रूप में भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेताओं की छवि में शुमार होती हैं। बस इसी तरह आप सभी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से दृणता पूर्वक कार्य करना है ताकि भारतीय जनता पार्टी की साख सदैव ऊंची और शिखर पर बनी रहे । सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर सोनहत विधायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मति रेणुका सिंह , पूर्व कैबिनेट मंत्री व बैकुंठपुर के वर्तमान विधायक

 

भईया लाल राजवाड़े , जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल , जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण राजवाड़े , देवेंद्र तिवारी , राजेश सिंह ,शैलेश शिवहरे , जिला महामंत्री पंकज गुप्ता , विनोद साहू , जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े , रीता तिवारी , नपा अध्यक्ष नविता शिवहरे सहित महिला मोर्चा , युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और बड़े पैमाने पर आम शहरी उपस्थित रहे ।