प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर

ध्रुव जायसवाल

प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर
प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर

 प्राकृतिक आपदा में मृतक के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर

 

कोरिया 26 अप्रैल 2024/कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिस के लिए 12 लाख रूपये की राशि मंजूर दी है। तहसील सोनहत के ग्राम पश्चिमपारा, उज्ञांव की शांति की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्रीमती मानमती, ग्राम अमहर (उपरपारा) के बिहारी लाल की सर्प काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्रीमती शांति एवं ग्राम चंदहा की मंजू कुमारी की आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिश श्री नन्द कुमार के लिए क्रमशः 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैं।