आज का पंचांग साथ ही आपका राशिफल शुभ अशुभ घड़ी जानिए

आज का पंचांग साथ ही आपका राशिफल शुभ अशुभ घड़ी जानिए
आज का पंचांग साथ ही आपका राशिफल शुभ अशुभ घड़ी जानिए

. आज का पंचांग साथ ही आपका राशिफल शुभ अशुभ घड़ी जानिए

 *सुप्रभातम्*

*आज का पञ्चांग*

कलियुगाब्द.........................5124 विक्रम संवत्........................2079 शक संवत्...........................1944 मास..................................श्रावण पक्ष....................................कृष्ण तिथी..................................दशमी प्रातः 11.29 पर्यंत पश्चात एकादशी रवि..............................दक्षिणायन सूर्योदय.............प्रातः 05.54.38 पर सूर्यास्त.............संध्या 07.12.14 पर सूर्य राशि...............................कर्क चन्द्र राशि.............................वृषभ गुरु राशी...............................मीन नक्षत्र...............................कृत्तिका संध्या 07.03 पर्यंत पश्चात रोहिणी योग......................................गंड दोप 01.04 पर्यंत पश्चात वृद्धि करण...................................विष्टि प्रातः 11.29 पर्यंत पश्चात बव ऋतु.....................................वर्षा दिन.................................शनिवार 

*आंग्ल मतानुसार :-* 

23 जुलाई सन 2022 ईस्वी । 

शुभ अंक...........................5 शुभ रंग.........................नीला 

*अभिजीत मुहूर्त :-* दोप 12.06 से 12.59 तक । 

*राहुकाल :-*

प्रात: 09.15 से 10.54 तक । 

*उदय लग्न मुहूर्त -*

*कर्क* 05:29:28 07:45:39 *सिंह* 07:45:39 09:57:28 *कन्या* 09:57:28 12:08:08 *तुला* 12:08:08 14:22:45 *वृश्चिक* 14:22:45 16:38:55 *धनु* 16:38:55 18:44:33 *मकर* 18:44:33 20:31:40 *कुम्भ* 20:31:40 22:05:14 *मीन* 22:05:14 23:36:25 *मेष* 23:36:25 25:17:09 *वृषभ* 25:17:09 27:15:47 *मिथुन* 27:15:47 29:29:28 

*दिशाशूल :-* पूर्व दिशा - यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें । 

*चौघडिया :-*

प्रात: 07.35 से 09.14 तक शुभ दोप. 12.32 से 02.11 तक चर दोप. 02.11 से 03.49 तक लाभ दोप. 03.49 से 05.28 तक अमृत संध्या 07.07 से 08.28 तक लाभ रात्रि 09.49 से 11.11 तक शुभ । 

*आज का मंत्र:*

महाकायाय नमः 

*संस्कृत सुभाषितानि -*

मृगमीनसज्जनानां तृणजलसंतोषवृत्तीनाम् । लुब्धकधीवरपिशुनाः निष्कारणमेव वैरिणो जगति ॥ अर्थात :- घास, पानी ओर संतोष से जीनेवाले हिरण, मछलियाँ सज्जन के अनुक्रम से पारधी, मच्छीमार ओर दुष्ट निष्कारण बैरी होते हैं । 

*आरोग्यं सलाह :-*

*थायराइड रोग के बचने के टिप्स -*

3. अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो गोभी, ब्रोकली और पालक खाने से बचें। दरअसल, गोभी, ब्रोकली और पालक में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो थायराइड हार्मोंस के स्त्राव को जल्दी प्रभावित करता है। 

*आज का राशिफल :-* 

*राशि फलादेश मेष :-* *(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)* रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक स्थानांतरण एवं पदोन्नति मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। 

*राशि फलादेश वृष :-* *(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)* फालतू खर्च होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी। रुका धन मिलने से निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं। 

*राशि फलादेश मिथुन :-* *(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)* विवाद से क्लेश होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। आपसी मतभेद, मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यसनाधीनता से बचें। व्यापार, रोजगार मध्यम रहेगा। 

*राशि फलादेश कर्क :-* *(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)* घर-बाहर तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जल्दबाजी न करें। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। किसी मामले में कटु अनुभव मिल सकते हैं। सरकारी, कानूनी विवाद सुलझेंगे। जोखिम, लोभ, लालच से बचें। नया काम, व्यवसाय आदि की बात बनेगी। 

*राशि फलादेश सिंह :-* *(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)* धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ होगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। 

*राशि फलादेश कन्या :-* *(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)* चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। 

*राशि फलादेश तुला :-* *(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)* शारीरिक कष्‍ट से बाधा संभव है। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। 

*राशि फलादेश वृश्चिक :-* *(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)* चोट व रोग से बाधा संभव है। बेचैनी रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगे। पुरानी बीमारी उभर सकती है। 

*राशि फलादेश धनु :-* *(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)* पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। नए कार्यों, योजनाओं की चर्चा होगी। लाभदायी समाचार आएँगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा। 

*राशि फलादेश मकर :-* *(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)* पुराना रोग उभर सकता है। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। अस्वस्थता बनी रहेगी। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में संभावनाएँ बढ़ेंगी। स्थायी संपत्ति संबंधी खटपट हो सकती है। 

*राशि फलादेश कुंभ :-* *(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)* प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। लगन, मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे। 

*राशि फलादेश मीन :-* *(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)* पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। अच्छी व सुखद स्थितियाँ निर्मित होंगी। विरोधी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। 

*आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो*

पंडित पंकज शास्त्री उज्जैम मप्र 9425380177* 

* शुभम भवतु * 

*भारत माता की जय* 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

 [email protected]

संपर्क

 मो:

7067327173

7089094826

9302694826

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

 https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus