कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित थी।
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक हुई। बैठक कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित थी। 

 रिपोर्टर

हेमसागर यादव

महासमुंद//उन्होंने कहा कि धान ख़रीदी एक नवंबर से शुरू हो रही है। इस बीच दीपावली त्यौहार भी है। इसलिए धान ख़रीदी संबंधी सभी तैयारियाँ 20 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाये। जिन नए धान उपार्जन केंद्रों, संग्रहण केंद्रों में पहुँच मार्ग सही नहीं है या मरम्मत या बनाने की ज़रूरत है। उनका चिन्हांकन कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत को दे दें। ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आप सभी अनुभवी है फिर भी धान की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन नहीं हो और बिचौलियों तथा कोचियों द्वारा धान की खरीदी और परिवहन को रोकने भी कड़े कदम उठाने होंगे। उन्होंने किसानों के पंजीयन की जानकारी ली। उन्होंने ज़िले में जैविक खेती को बढ़ावा देने किए गए प्रयास की प्रगति की जानकारी ली। गोबर और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन और विक्रय के बारे में पूछा। 

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने ज़िला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के मार्फ़त बताया कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने ज़िले में आगामी 06 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जाना है। यह आयोजन 6 चरणों में होगा। आयु वर्ग 18 तक, 18 से 40 और 40 आयुवर्ग से अधिक उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। 

पहला चरण राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर आगामी 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होगा। दूसरा ज़ोन बार इसमें आठ क्लब को मिला कर एक ज़ोन होगा। यह 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक होगा। इसके मद्देनजर आज की समय सीमा की बैठक में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ज़िला खेल अधिकारी को सभी आवश्यक तैयारियां करने कहा है। साथ ही ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेलों के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

समाचार,विज्ञापन व सुझाव के लिए

[email protected]

संपर्क

मो: 7089094826

9302694826

9425572406

क्रमशः अगला खबर के लिए डाउनलोड करें गुगल एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cg.newsplus