जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष 01 जून से होगा प्रारंभ, दूरभाष जारी जानिये किसको मिला प्रभार

कोण्डागांव// जिले में मानसून के प्रवेश से पूर्व बाढ़ अतिवृष्टि आदि के प्रभावों से बचने एवं राहत बचाव कार्यों हेतु कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्ट्रेट में कक्ष क्रमांक 38 में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। यह नियंत्रण कक्ष 01 जून से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए राहत शाखा प्रभारी डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। बाढ़ एवं अतिवृष्टि की दशाओं में आपदा नियंत्रण कक्ष में दूरभाष क्रमांक 07786-242768 पर सम्पर्क किया जा सकता है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष हेतु प्रभारी के रूप मेंN भू-अभिलेख अधीक्षक सुंदरलाल घृतलहरे को नियुक्त किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 01 जून से मानसून के विदा होने तक क्रियाशील रहेगा।

रिपोर्ट-जितेंद्र जैन कोंडागाँव