परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के वैज्ञानिक डॉ सूर्ययप्रकाश देवांगन से माउंटेन ट्रेकर यशवंत टंडन ने की सौजन्य मुलाकात

अर्जुन्दा:- बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अन्तर्गत अर्जुन्दा ब्लॉक के ग्राम डुड़िया में एक सामान्य परिवार में जन्मे

 सूर्ययप्रकाश देवांगन जो कि भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के वैज्ञानिक है।

और हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उके द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है। इस उपलब्धि पर माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन ने उन्हें तिरंगा झंडा भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिनसे उनके ही गांव के प्रतिभावान और होनहार युवा और एडवेंचर के क्षेत्र में अपनी एक नहीं पहचान बनाने वाले एक सामान्य परिवार में जन्मे माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के वैज्ञानिक डॉ सूर्ययप्रकाश देवांगन जी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। यशवंत ने उनसे मिलकर अपने अगले मिशन की जानकारी साझा की।

यशवंत ने बताया कि वह 29 मई को हिमाचल प्रदेश के शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू टेंपल जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 9500 फीट ऊंची चोटी है को फतह करने की जानकारी दी। इससे पहले माउंटेन ट्रेकर यशवंत कुमार टंडन उत्तराखंड राज्य के नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैना पीक जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8622 फीट ऊंची चोटी और उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में स्थित केदार कांठा ट्रैक जिसकी ऊंचाई 12500 फीट ऊंची चोटी पर माइनस 16 डिग्री सेल्सियस तापमान में 280 फीट का तिरंगा लहरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

इन सभी उपलब्धि और सफलता पर और गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के वैज्ञानिक डॉ सूर्ययप्रकाश देवांगन ने यशवंत कुमार टंडन के कार्य की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की साथ ही उन्हें 1000 रूपए का आर्थिक सहायता की।

प्रकाशनार्थ हेतु सादर प्रेषित है।