छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग मध्यान्ह भोजन कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा अपने 05 प्रमुख मांगो को लेकर हड़ताल में जाने को मजबूर -

 बालोद :- छ.ग. स्कूल शिक्षा विभाग मध्यान्ह भोजन कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग में मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत 350 ऑपरेटर 10 से 12 वर्षो से आज पर्यन्त तक सेवा दे रहे साथ ही मध्यान्ह भोजन योजना के अतिरिक्त स्कूल शिक्षा विभाग के सभी कार्य हमारे द्वारा किया जाता है अपने 05 प्रमुख मांगो को जो निम्नानुसार है -: 1 स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 10 वर्षों से कार्य डाटा एंट्री ऑपरेटरों को विभाग के रिक्त पद सहायक ग्रेड 3 के 803 पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर की 86 पदों पर नियमितीकरण करने हेतु। 2 राज्य स्तरीय संचालन सहमनिटरिंग समिति की बैठक स्वीकृति अनुसार दिनांक 8.05. 2020 अनुक्रम में अप्रैल 2020 से अंतर राशि का एरियर्स भुगतान करने हेतु । 3 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन योजना) में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को समान कार्य - समान वेतन दिए जाने हेतु। 4 प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्यान्ह भोजन योजना) में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को ईपीएफ कटौती की सुविधा देने हेतु । 5 महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश का लाभ प्रदान करने । जिला अध्यक्ष तोषण साहू द्वारा बताया गया कि इसके संबंध में विभिन्न पत्रों के माध्यम से शासन स्तर पर हमारी मांगों को अनेको बार अवगत इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा मार्ग दर्शन हेतु दिनाक 20.05.2022 एव 07.06.2022 को मार्गदर्शन हेतु सचिव,स्कूल शिक्षा विभाग छ.ग.शासन को पत्र प्रेषित किया गया है लेकिन आज पर्यन्त तक किसी प्रकार सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण दिनांक 01.07.2022 से 08.07.2022 तक सांकेतिक /आंदोलन /काम बंद कलम बंद हड़ताल में सभी कंप्यूटर ऑपरेटर सम्मिलित रहेंगे शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय नहीं ले जाने पर हम सभी कंप्यूटर ऑपरेटर 1 सितंबर 2022 से संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन / हड़ताल में जाने के लिए बाध्य होने की सूचना विभाग प्रमुख को दिया गया है । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी शुभम साहू द्वारा दी गई।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद