जयंत किरी ने दी गुरुर व प्रदेश वासियों को धनतेरस व दीपावली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं...

माँ लक्ष्मी से कामना है कि दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए

गुरुर। विधायक संगीता सिन्हा ने क्षेत्र के नागरिकों को धनतेरस सहित प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विधायक ने कहा है कि जिस तरह से दीपावली पर्व पर साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, उसी तरह हमेशा घर और अपने आस-पास स्वच्छता पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस पावन पर्व पर नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। दीपावली में मिट्टी के बने दीपकों का उपयोग करें। दीपावली हर्षोल्लास से मनाते हुए केवल हरित पटाखों का ही उपयोग करें। इससे लोकल फॉर वोकल को बल मिलेगा एवं पर्यावरण भी स्वच्छ रहेगा। दीपावली में अधिक आवाज वाले तथा हानिकारक पटाखों का उपयोग न करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। केवल ग्रीन पटाखे रात 8 से 10 बजे के मध्य चलाएं।

प्रत्येक आमजन सुरक्षा का पूरी तरह से ध्यान रखते हुए दीपावली का पर्व मनाएं। माँ लक्ष्मी से कामना है, कि दीपावली जिले के आमजन के लिए सुख और समृद्धि का उपहार लेकर आए।

दीपक देवदास गुरुर