बालोद जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनाया गया गोठान दिवस

बालोद जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनाया गया गोठान दिवस
बालोद जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनाया गया गोठान दिवस

 

बालोद जिले में गोवर्धन पूजा के अवसर पर मनाया गया गोठान दिवस

 

     

      बालोद,:- गोवर्धन पूजा के अवसर पर आज संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बालोद विकासखंड के ग्राम खपरी के गोठान में ग्रामीणों के साथ गौठान दिवस मनाया।

 

 

उन्होंने गोठान में परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना की और पशुधन को खिचड़ी खिलाया।

   

   उन्होंने ग्रामीणों को गोवर्धन पूजा व गोठान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दी।

गौठान में पशु चिकित्सा विभाग के द्वारा निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया था।

     

इस दौरान विधायक और कलेक्टर के द्वारा गौठान के चरवाहों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद