कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आदर्श गौठान पैरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं लिया जायजा गोबर खरीदी की कुल मात्रा का किया जंाच, समुचित मात्रा में वर्मी कम्पोष्ट का उत्पादन करने के दिए निर्देश

    बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पैरी में आदर्श गौठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाजया लिया।

      इस दौरान उन्होंने पंजी का अवलोकन कर गौठान में अब तक गोबर खरीदी की कुल मात्रा की जांच भी किया। उन्होंने गौठान के नोडल अधिकारी एवं मौके पर उपस्थित स्वसहायता समूह की महिलाओं को समुचित मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

      कलेक्टर शर्मा ने नोडल अधिकारी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में किए जा रहे गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट से हुए कुल लाभ के संबंध में जानकारी ली।

      महिलाओं ने बताया कि गोठानों में दो रूपये किलो की दर से गोबर खरीदी, वर्मी टाॅका निर्माण, वर्मी टाॅका में गोबर भराई, वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण, भण्डारण और विक्रय आदि के कार्य से उन्हें आर्थिक लाभ हो रहा है।

       उक्त कार्य के फलस्वरूप उन्हें मिलने वाली राशि को सीधे उनके खाते में अंतरित की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट की बिक्री से उन्हें अब तक कुल 01 लाख 60 हजार रूपये की आमदनी हुई है, जिसका उपयोग उन्होंने अपने बच्चों की पढ़ाई तथा घरेलू कार्य के लिए किया है।

        इस दौरान कलेक्टर ने वर्मी टाॅका में निर्मित किये जा रहे वर्मी कम्पोस्ट खाद का अवलोकन किया। उन्होंने बाड़ी विकास कार्यक्रम के तहत बाड़ी में उगाई गई साग-सब्जी के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

     उन्होने स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर उनके कार्य को और अधिक बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए।

          इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अश्वन पुसाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट :- अरुण उपाध्याय बालोद