गौरव दिवस से सराबोर रहा सम्पूर्ण बालोद जिला महिला एवं बाल विकास मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर, एसपी सहित सभी वर्ग के लोग हुए शामिल विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

गौरव दिवस से सराबोर रहा सम्पूर्ण बालोद जिला महिला एवं बाल विकास मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर, एसपी सहित सभी वर्ग के लोग हुए शामिल विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
गौरव दिवस से सराबोर रहा सम्पूर्ण बालोद जिला महिला एवं बाल विकास मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर, एसपी सहित सभी वर्ग के लोग हुए शामिल विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

 

गौरव दिवस से सराबोर रहा सम्पूर्ण बालोद जिला

महिला एवं बाल विकास मंत्री, संसदीय सचिव, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर, एसपी सहित सभी वर्ग के लोग हुए शामिल

विभिन्न स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

   

    बालोद :- छत्तीसगढ़ सरकार के 04 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आज सम्पूर्ण बालोद जिला छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन से सराबोर रहा।

      महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, पूर्व विधायक  भैय्याराम सिन्हा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के अलावा समाज के सभी वर्ग के लोग जिले के अलग-अलग स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

       उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण प्रदेश की भांति बालोद जिले में भी सभी गौठानों, धान खरीदी केन्द्रों, वनोपज प्रबंधन समिति के कार्यालयों, प्राथमिक सहकारी समिति परिसर, हाट-बाजार एवं नगरीय निकायों के सभी वार्डों सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता को संबोधित भी किया। जिला प्रशासन द्वारा सभी स्थानों पर मुख्यमंत्री के संदेश के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की गई थी। इन सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा गौठान समिति एवं महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों सहित पशुपालक, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य, भूमिहीन मजदूरों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

      महिला एंव बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खरथुली, कोचेरा, बिजोरा के गौठानों में आयोजित गौरव दिवस समारोह के अलावा सेवा सहकारी समिति डौण्डीलोहारा, डौण्डी में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुई।

      संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कांदुल एवं डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सुरसुली के गौठान एवं बाजार चैक अर्जुन्दा में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सूचित्रा हेमंत साहू भी उपस्थित थी। इसी तरह जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने भी ग्राम कांदुल के गौठान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

   संजारी-बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही के आदर्श गौठान में आयोजित छत्तीसगढ़ गौरव दिवस समारोह में शामिल हुई।

              पूर्व विधायक  भैय्याराम सिन्हा नगर पंचायत गुरूर के गौठान में आयोजित समारोह में शामिल हुए।

    इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी साहू एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष  प्रमोद सोनवानी भी उपस्थित थे। जिले के सभी नगरीय निकायों के वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पिछले चार वर्ष के सफल कार्यकाल के दौरान किसान, मजदूर, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया गया है।

     हमारी सरकार ने आम आदमी से जुड़ी योजनाए तथा सुराजी गाॅव की परिकल्पना को साकार करने हेतु पशुधन की सुरक्षा एवं संवर्द्धन के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना प्रारंभ की है।

       यह योजना राज्य शासन की विशेष प्राथमिकता वाले एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के दूरगामी परिणाम अब हमको देखने को मिल रहा है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समृद्ध करने के साथ-साथ स्वरोजगार का भी प्रमुख जरिया बन गया है।

       हमारी सरकार ने राजीव युवा मितान क्लब के गठन के माध्यम से राष्ट्र व समाज के विकास कार्यों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य किया है। इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना कर समाज के निम्न, मध्यम वर्ग के बच्चों के लिए भी बेहतर शिक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति, रीति-रिवाज, परम्परा, तीज-त्यौहार, खान-पान आदि को भी संरक्षण एवं संवर्द्धन के साथ पूरे देश एवं दुनिया में भी पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति, खेलकूद एवं खान-पान आदि को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान मिला है।

    उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से पिछले चार वर्षों के दौरान समाज के प्रत्येक वर्गों के कल्याण तथा प्रत्येक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल होने के कारण पूरे छत्तीसगढ़िया लोगों में गौरव का बोध हुआ है।

       जिसके फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए भी दी।

       संसदीय सचिव  कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले 04 वर्षों में राज्य में सभी क्षेत्रों में क्रंतिकारी उपलब्धि होने के कारण आज सही मायने में हमारे पूर्वजों की छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की परिकल्पना साकार हुई है।

     इस अवसर पर उन्होंने राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इन सभी योजनाओं को छत्तीसगढ़ राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर बताया।

    विधायक संजारी-बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा ने पिछले 04 वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य में हुए विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शपथ लेने के तुरंत बाद अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों की कर्जमाफी एवं 2500 रूपये क्विंटल पर धान खरीदी करने का किसान हितैषी एवं क्रांतिकारी निर्णय लिया था।

             उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा वर्तमान में प्रति क्विंटल 2650 रूपये की दर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। तथा मुख्यमंत्री के द्वारा प्रतिवर्ष इसमें वृद्धि भी किया जा रहा है।

    इसके अलावा हमारी सरकार ने बिजली बिल हाफ, हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्थापना सहित नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना जैसे अत्यंत जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ की है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क राज्य के युवा-युवतियों को रोजगार दिलाने हेतु एक कं्रातिकारी योजना साबित होगा। इसके अलावा हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती कला, संस्कृति, खेलकूद को बचाने का कार्य किया है।

          इन सभी योजनाओं के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ राज्य एक समृद्ध, सशक्त, खुशहाल राज्य के रूप में स्थापित होकर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ राज्य के परिकल्पना को साकार करने जा रही है।

    अलग-अलग स्थानों में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के आयेाजन के महत्व के अलावा राज्य में चल रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। जिसके अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सुपोषण किट, स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, किसानों को वर्मी कम्पोस्ट, गौमूत्र कीटनाशक, कृषि यंत्र वीडर, स्प्रेयर, उन्नत किस्म के बीज मिनी किट आदि सामग्रियों का वितरण किया गया।

    कार्यक्रम में श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक पंजीयन, स्वास्थ्य विभाग की मोबाईल मेडिकल यूनिट के द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयों का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम जेवरतरा के आदर्श गौठान, मार्रीबंगला, विकासखण्ड डौण्डी के ग्राम सल्हाईटोला के गौठान, गुदुम, डौण्डी, आवर्ति चारागाह कुंआगोंदी, बालोद विकासखण्ड के ग्राम बेलमाण्ड, चरोटा, खपरी, अरौद सहित नगर पालिका बालोद, दल्लीराजहरा, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा, चिखलाकसा के सभी वार्डों में गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

        इसके अलावा सेवा सहकारी समिति कोचवाही, मिर्रीटोला, सोरर, धनोरा, खंुदनी, कंवर, हितेकसा, अरमरीकला के अलावा जिले के सभी वनोपज संग्रहण केन्द्र आदि में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया गया।

       कार्यक्रम में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद, मो न :- 94255 72406