झांकी व कैरोल गीत के साथ राजहरा में निकाली गई क्रिसमस सद्‌भावना रैली, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने दिखाई हरी झंडी

            दल्लीराजहरा :-सोमवार दोपहर 2 बजे राजहरा मसीही संगठन के तत्वावधान में क्रिसमस सद्भावना रैली निकाली गई।

            इस रैली को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संसदीय सचिव व विधायक गुंडरदेही  कुंवर सिंह निषाद ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

     18 चर्च के विशवासियों के द्वारा निकाली गई सद्भावना रैली सीसी चर्च मेन रोड से शुरू होकर फव्वारा चौक, बीएसपी हॉस्पिटल सेक्टर, टीचर्स कालोनी, जैन भवन चौक, माइंस ऑफिस सुभाष चौक से वापस चर्च पहुँचीं। जहां कैंडल लाइट व प्रार्थना के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

       रैली में मसीही संगठन के द्वारा झांकी व कैरोल गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष सीबू नायर, दल्लीराजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, पूर्व नपा अध्यक्ष काशी राम निषाद, मुक्तिगुहा नियोगी, कांग्रेस कमेटी महामंत्री शंभु साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि रत्तीराम कोसमा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष सागर साहू, रैली के संयोजक नितिन राम, सह संयोजक जोश कोशी उपस्थित थे।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो न :- 94255 72406