सभी विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाय :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा समय-सीमा की बैठक में विभाग प्रमुखों को दिए कड़े निर्देश

सभी विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाय :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा  समय-सीमा की बैठक में विभाग प्रमुखों को दिए कड़े निर्देश
सभी विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाय :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा  समय-सीमा की बैठक में विभाग प्रमुखों को दिए कड़े निर्देश

 

सभी विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाय :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा

समय-सीमा की बैठक में विभाग प्रमुखों को दिए कड़े निर्देश

बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने-अपने विभागों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र शुरू कराने के कड़े निर्देश दिए हैं।

  जिससे कि शिक्षित युवाओं को शासकीय सेवाओं में अधिक से अधिक रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी की जा सके।

   कलेक्टर  शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी विभाग प्रमुखों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं।

   कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को जिला स्तर पर भर्ती की जाने वाली रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू कर इसे निर्धारित समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

  कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुछ विभागों के द्वारा रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही शेष विभागों को भी शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की आवश्यकता है।

  कलेक्टर ने कहा कि भर्ती हेतु अभ्यर्थियों से आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए।

  कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर इसके लिए विभाग प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखगण उपस्थित थे।

  बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्याें की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

  इसके अंतर्गत उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से मुख्यमंत्री  सुपोषण अभियान के तहत एनेमिक गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन प्रदान करने हेतु घर पहुंच टिफीन पहुंचाने के कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जिले के प्राकृतिक पेंट ईकाईयों में गोबर पेंट के उत्पादन कार्य के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने विभाग प्रमुखों से गोबर पेंट के खरीदी एवं उपयोग के संबंध में जानकारी ली।

  कलेक्टर शर्मा ने गोठानों में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के सभी गोठानों में मवेशियों के लिए चारे के साथ-साथ पानी की भी समूचित उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

  राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए समय-सीमा में लंबित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अंतर्गत उन्होंने तहसीलवार अविवादित नामंतरण, खाता विभाजन आदि राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री जन चैपाल के अलावा शासन के विभिन्न विभागों तथा संभाग आयुक्त कार्यालय से प्राप्त पत्रों के निराकरण की स्थिति की भी समीक्षा की।

  उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त पत्रों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित कराने को कहा।

  कलेक्टर शर्मा ने मत्स्य विभाग कार्यालय में निर्माणाधीन हेचरी के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए जून माह के अंत तक इसके निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए है।

  कलेक्टर ने हेचरी के निर्माण कार्य के पूरा होने के तत्काल बाद यहां पर उत्पादन कार्य भी शुरू कराने के निर्देश दिए।

  इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को शत प्रतिशत सही एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो नम्बर :- 94255 72406