कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने धान खरीदी केन्द्र गुजरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएॅ करने तथा समय पर धान का उठाव करने के दिए निर्देश

 कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने धान खरीदी केन्द्र गुजरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएॅ करने तथा समय पर धान का उठाव करने के दिए निर्देश

           बालोद :- कलेक्टर  कुलदीप शर्मा ने आज डौण्डी विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र गुजरा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

         उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों को धान खरीदी केन्द्रों में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए पेयजल, शौचालय एवं बैठक आदि सभी व्यवस्थाएॅ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

       इसके अलावा उन्होंने खरीदे गए धान का उठाव समय पर करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी की जाॅच भी की।

       उन्होंने अधिकारी, कर्मचारियों से अब तक के कुल धान के उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित नोडल अधिकारी से धान के स्टेक का भौतिक सत्यापन करने को कहा।

     उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में बारदाने आदि की उपलब्धता एवं खरीदी हेतु शेष धान की मात्रा तथा धान उठाव हेतु गाड़ी की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली।

   कलेक्टर शर्मा ने एस.डी.एम.  सुरेश साहू को नम्बर के आधार पर स्टेकिंग कर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसान बनवाली राम, परसुना राम से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद मो न :- 94255 72406