*ग्राम मरारटोला (चिल्हाटी) में आयोजित हुआ दो दिवसीय सस्वर मानस गायन प्रतियोगिता... जनपद सभापति खोमेंद्री गांवरे के मुख्य आतिथ्य में हुआ शुभारंभ*

*रामायण अच्छे जीवन जीने के लिए सदैव प्रेरित करती है: खोमेंद्री गांवरे*

ग्राम मरारटोला चिल्हाटी में दो दिवसीय भक्तिमय एवम संगीतमय सस्वर मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासियों के द्वारा किया जा रहा है। जिसका विधिवत शुरुवात मुख्य अतिथि, क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सभापति स्वच्छता एवं ग्राम गौठान जनपद पंचायत चौकी खोमेंद्री चमन गांवरे ने प्रभु श्री राम के श्री चरणों में पुष्प कमल अर्पित कर किया। प्रतियोगिता मंच में अध्यक्षता ग्राम लाताकोड़ों के सरपंच छोटेलाल कटेंगा ने किया,विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत चिल्हाटी के सरपंच जीतलाल चंद्रवंशी उपस्थित रहे। इस पावन अवसर पर सभापति ने कहा की रामायण एक पवित्र ग्रंथ है जो हमे अच्छे जीवन जीने के लिए हमेशा प्रेरित करती है। हमें रामायण से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, प्रभु राम का चरित्र ही ऐसा है कि हम उसे अपने जीवन में उतार लें तो सुख शांति आ जायेगी। रामायण से हमे सीख मिलता है की माता-पिता की आज्ञा का पालन हो, भाईयों से प्रेम करना हो, गुरु का सम्मान हो, अपने से छोटों का सम्मान, पत्नीव्रत धर्म का पालन, पति के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव, हमे सदैव अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।

भगवान राम अपने इसी आचरण के कारण आज जगत में मर्यादा पुरूषोत्तम राम के नाम से जाने जाते है। हमें भी सभी वर्ग को साथ लेके चलना चाहिए तभी हम आसानी से राम राज्य ला सकते है। उन्होंने आयोजक मंडल, राम का प्रचार करने वाली सम्मानित मंडली एवम श्रोतागणों को धन्यवाद दिया।

रामायण प्रतियोगिता के शुभ अवसर पर मुख्य रूप से ग्रामवासी सहित, मानस मंडली के सदस्य एवं सैकड़ों राम रसिक श्रोता गण उपस्थित थे।