पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत 1457 पॉजिटिव, 18 की मौत...

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत 1457 पॉजिटिव, 18 की मौत...

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत 1457 पॉजिटिव, 18 की मौत...
प्रदेश में शनिवार को देर शाम तक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह समेत 1457 मरीज मिले। डॉ. सिंह ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण नजर आने पर जांच कराई थी।

उन्होंने बीते कुछ दिनों में अपने संपर्क में आने वालों से होम आइसोलेट होने और लक्षण नजर आने पर जांच कराने की अपील की है। बता दें कि इससे पहले डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह पॉजिटिव आईं थीं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रदेशभर में रायपुर में सबसे अधिक 634 संक्रमित मिले। वहीं, 1585 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया, 18 लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई। राज्य में अब तक नौ लाख 50 हजार से अधिक सैंपल की जांच की गई है और 83 हजार 74 संक्रमितों की पहचान हुई है।