जिले मेें गणतंत्र दिवस के गरीमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करें : - कलेक्टर शर्मा कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

जिले मेें गणतंत्र दिवस के गरीमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करें : - कलेक्टर शर्मा कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
जिले मेें गणतंत्र दिवस के गरीमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करें : - कलेक्टर शर्मा कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

जिले मेें गणतंत्र दिवस के गरीमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करें : - कलेक्टर शर्मा कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

 

   बालोद :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि जिले में गणतंत्र दिवस के गरीमामय आयोजन हेतु सभी तैयारियाॅ सुनिश्चित करें। उन्होंने गणतंत्र दिवस के आयोजन में विभागों की जिम्मेदारी से अवगत कराया और कहा कि सभी तैयारियाॅ समय पर पूरी करें।

     शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। कलेक्टर ने नई शिक्षा नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और इस संबंध में शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिले में गोबर से तैयार किए जाने वाले प्राकृतिक पेंट इकाई के कार्य की प्रगति की जानकारी ली और शीघ्र गोबर पेंट का उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए।

      कलेक्टर ने जिले में महात्मा गंाधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने तथा कार्यों की माॅनीटरिंग करने के निर्देश संबंधित एस.डी.एम. को दिए।

    उन्होंने गौठानों में समुचित मात्रा में चारा की व्यवस्था हेतु पैरादान कराने के निर्देश दिए तथा अब तक हुए पैरादान की स्थिति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् अंागनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों व महिलाओं को दिए जाने वाले पोषक आहार के संबंध में जानकारी ली।

    उन्होंने कहा कि बच्चों व महिलाओं को नियमित रूप से पोषक आहार प्रदान किया जाए तथा उनके पोषण स्तर में आए सुधार की जानकारी लें।

   बैठक में पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा तोमर सहित समस्त एस.डी.एम. व जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

     कलेक्टर ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निरंतर शिविर का आयोजन करें।

   उन्होंने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर से निर्मित वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय की जानकारी ली और सभी संबंधित विभागों को वर्मी कम्पोस्ट की खरीदी कर उपयोग में लाने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने जिले में बोर्ड परीक्षा हेतु बच्चों को विशेष रूप से तैयारी कराने, पेंशन प्रकरणों के निराकरण, दलहन-तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की।

    उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहिन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत शेष हितग्राहियों के पंजीयन की जानकारी ली।

    कलेक्टर ने  धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाईयों के मूल्य सूची का प्रदर्शन और दवाईयों की उपलब्धता का निरीक्षण करने के निर्देश जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए।

     उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आर.बी.सी.6-4 के प्रकरणों की जानकारी ली और कहा कि इन प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद , मो न :- 94255 72406