कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में आज दृष्टिबाधित छात्र यादेश्वर साहू को प्रदान किया लैपटाॅप यादेश्वर ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति माना विनम्र आभार, सुखद भविष्य के प्रति जगी आश

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में आज दृष्टिबाधित छात्र यादेश्वर साहू को प्रदान किया लैपटाॅप  यादेश्वर ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति माना विनम्र आभार, सुखद भविष्य के प्रति जगी आश
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में आज दृष्टिबाधित छात्र यादेश्वर साहू को प्रदान किया लैपटाॅप  यादेश्वर ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति माना विनम्र आभार, सुखद भविष्य के प्रति जगी आश

 

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जनदर्शन में आज दृष्टिबाधित छात्र यादेश्वर साहू को प्रदान किया लैपटाॅप

यादेश्वर ने कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के प्रति माना विनम्र आभार, सुखद भविष्य के प्रति जगी आश

 

   बालोद,:- जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर द्वारा आम लोगों से भेंट कर उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टोरेट बालोद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम जिले वासियों के लिए अत्यंत कारगर साबित हो रही है।

   कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण उपरांत आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

  जिसके फलस्वरूप जनदर्शन में आने वाले लोगों के मांगों एवं समस्याओं का समय पर निराकरण होने से जिले के आम नागरिक कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना कर रहें हैं।

   इसी क्रम में आज जनदर्शन में पहुंचे जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बोड़ेरा के दृष्टिबाधित विद्यार्थी यादेश्वर साहू के लिए कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम सौगातों भरा रहा। जनदर्शन में आज दृष्टिबाधित यादेश्वर की मांग पर कलेक्टर  शर्मा ने लैपटाॅप प्रदान कर उन्हें शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

   उल्लेखनीय है कि दृष्टिबाधित विद्यार्थी यादेश्वर साहू शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय रायपुर में कक्षा बी.ए. प्रथम वर्ष का विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि अध्ययन-अध्यापन के कार्य में हो रही परेशानियों के कारण उन्हें लैपटाॅप की अत्यंत आवश्यकता थी।

   उन्होंने इसकी जानकारीकलेक्टर  कुलदीप शर्मा को विगत दिनों दूरभाष के माध्यम से दे दी थी। जिस पर त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने आज उन्हें लैपटाॅप प्रदान किया है।

   कलेक्टर द्वारा लैपटाॅप प्रदान करने पर यादेश्वर बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। इसके लिए उन्होंने बालोद जिला प्रशासन एवं कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार माना है।

   उन्होंने कहा कि कलेेक्टर  शर्मा ने मेरे समस्याओं को सुनकर इसके निराकरण हेतु जिस तत्परता के साथ कार्रवाई कर मुझे लैपटाॅप प्रदान किया है वह वास्तव में काबिले-तारीफ है।

  यादेश्वर ने कहा कि लैपटाॅप मिलने से उन्हें पढ़ाई-लिखाई करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। इस दौरान यादेश्वर ने पढ़-लिखकर नौकरी करने की इच्छा भी व्यक्त की।

   उन्होंने कहा कि बालोद जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मंगलवार को आयोजित की जाने वाली कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम उनके जैसे अनेक लोगों के लिए अत्यंत मददगार साबित हो रहा है।

 

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय

बालोद मो नम्बर :- 94255 72406