कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अर्जुन्दा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण स्कूल में जीर्णोद्धार कार्य समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अर्जुन्दा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण

स्कूल में जीर्णोद्धार कार्य समय-सीमा में पूरा करने के दिए निर्देश

  बालोद, :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने आज तहसील मुख्यालय अर्जुन्दा में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया।

   उन्होंने वहाॅ स्कूल में चल रहे आवश्यक जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लिया और समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को दिए।

   कलेक्टर ने स्कूल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और स्कूल में प्रवेश द्वार, गार्डनिंग, वृक्षारोपण सहित रंग-रोगन व आवश्यक फर्नीचर सामग्रियों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली।

   उन्होंने कहा कि अर्जुन्दा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आकर्षक होना चाहिए। उन्होंने स्कूल के अधोसंरचना के साथ ही विद्युत, पेयजल, बाउण्ड्रीवाॅल आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

  इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ.रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्रीमती रश्मि वर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्वन कुमार पुसाम, जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट खास :-  अरुण उपाध्याय बालोद , मो नम्बर :- 94255 72406